Saturday, July 27, 2024
Bihar

Bihar के दोनों डिप्टी सीएम को मिली Z+ सिक्योरिटी, अब सुरक्षा में 24 घंटे तैनात रहेंगे…..

बिहार की सियासत में नया मोड़ आ चुका है। बिहार में अब महागठबंधन की सरकार नहीं बल्कि एनडीए गठबंधन की सरकार बन चुकी है। जिसमें नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के पद बने हुए हैं। बता दें कि इस सरकार में दो ड्यूटी CM बनाए गए हैं।

जिसमें से पहले डिप्टी सीएम का नाम सम्राट चौधरी और दूसरे का नाम विजय सिंह है। बिहार के दोनों डिप्टी सीएम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और उन्हें जेड प्लस (z+) सुरक्षा दी गई है। Z प्लस सुरक्षा सर्वोच्च सिक्योरिटी मानी जाती है। यह कुछ बेहद खास लोगों को दी जाती है। तो चलिए विस्तार से जानते हैं क्या होती है z+ सुरक्षा।

क्या होती है z+ सुरक्षा?

Z+ सुरक्षा में 10 से ज्यादा एनएसजी कमांडो के अलावा पुलिस कर्मी और 55 ट्रेंड जवानों ट्रेंड जवान तैनात रहते है। इन कमांडोज का काम 24 घंटे सुरक्षा देना है।

ये कमांडोज हर परिस्थिति में डटकर खड़े रहने के लिए ट्रेड होते हैं।

Z+ सुरक्षा वाले कमांडो के पास आधुनिक टेक्नोलॉजी की हथियार रहती है।

Z+सुरक्षा देश के कुछ वीवीआईपी (VVIP) लोगों को दी जाती है।

Z+ सिक्योरिटी ज्यादातर केंद्र सरकार के मंत्री, मुख्यमंत्री, सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट के न्यायाधीश, मशहूर राजनेता के आलावा बड़े ब्यूरोक्रेट्स को मुहैया कराई जाती है।

Z+ सुरक्षा नरेंद्र मोदी, अमित शाह,CM योगी आदित्यनाथ, नितीश कुमार जैसे बड़े नेताओं को दी गई है।

यह भी पढ़ें: अब भूल जाइए लक्षद्वीप और मालदीव! ये है Bihar के खूबसूरत नजारें, जानिए- कैसे पहुंचेंगे ?

Richa Jha

रिचा झा ने इंदिरा स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन से वर्ष 2021 में BAJM की डिग्री प्राप्त की है। एक साल वाइब्रेटिक मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में हिंदी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया है। कुछ समय पहले DNP न्यूज में भी बतौर हिंदी कंटेंट राइटर काम किया। इन्हें हिंदी कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है। अगस्त 2023 से ऋचा thebegusarai.in से जुड़ी। इन्हे लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट पॉलिटिक्स और खेल से जुड़ी खबरों को लिखने में रुझान है।