Saturday, July 27, 2024
India

Sleeper Vande Bharat : स्‍लीपर वंदे भारत के कोच हो चुके हैं तैयार, जानें- किस रूट पर दौड़ेगी…

Sleeper Vande Bharat : देश में कई वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन किया जा रहा है। इसके साथ ही अब रेल यात्रियों के लिए स्लीपर वंदे भारत ट्रेन (Sleeper Vande Bharat Train) भी तैयार की गई है। दरअसल वंदे भारत एक्सप्रेस के स्लीपर कोच बनकर तैयार हैं।

अब इसके इंटीरियर डेकोरेशन पर काम किया जा रहा है। रेलवे अधिकारी के मुताबिक स्लीपर वंदे भारत के शुरू होने का संभावित समय भी तय हो गया है। अधिकारी के मुताबिक, देश की पहली स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन मार्च के मध्य में शुरू होगा। यह ट्रेन लंबी दूरी के रूट पर चलेगी। आइये इसके बारे में जानें।

यह स्लीपर बोगी आम कोच से होगी अलग

अभी चल रही सभी वंदे भारत एक्सप्रेस चेयर कार ही हैं, यानी इनमें बैठकर यात्रा की जा सकती है। ये ट्रेनें रात में उन्हीं स्टेशनों पर लौटती हैं जहां से शुरू होती हैं। अब रेलवे वंदे भारत के सफर को और भी सुविधाजनक बनाने जा रहा है।

इन्हें राजधानी की तरह चलाने की योजना है। इसका स्लीपर कोच राजधानी और अन्य प्रीमियम ट्रेनों से थोड़ा अलग होगा। इसमें प्रत्येक कोच में चार की जगह तीन शौचालय होंगे। इसके साथ ही एक मिनी पैंट्री भी बनाई जा रही है।

वंदे भारत एक्सप्रेस की खासियत

नई वंदे भारत एक्सप्रेस हल्की है और महज 52 सेकंड में 100 किमी की रफ्तार पकड़ सकती है। वर्तमान में, सभी वंदे भारत ट्रेनें पूरी तरह से वातानुकूलित हैं और इनमें स्वचालित दरवाजे हैं। वंदे भारत ट्रेन की कुर्सी को 180 डिग्री तक घुमाया जा सकता है। ट्रेन में जीपीएस आधारित सूचना प्रणाली, सीसीटीवी कैमरे, वैक्यूम शौचालय हैं। इसमें पावर बैकअप का भी प्रावधान है।

यह ट्रेन सुरक्षा कवच से लैस है। सफर के दौरान यात्री सुरक्षित महसूस करें इसका पूरा ख्याल रखा गया है। इसमें पुश बटन स्टॉप की सुविधा भी है। किसी भी आपात स्थिति में एक बटन दबाकर ट्रेन को रोका जा सकता है।

Nitesh Kumar Jha

नितेश कुमार झा पिछले 2.5 साल से thebegusarai.in से बतौर Editor के रूप में जुड़े हैं। इन्हें भारतीय राजनीति समेत एंटरटेनमेंट और बिजनेस से जुड़ी खबरों को लिखने में काफी दिलचस्पी है। इससे पहले वह असम से प्रकाशित अखबार दैनिक पूर्वोदय समेत कई मीडिया संस्थानों में काम किया। उनके लेख प्रभात खबर, दैनिक पूर्वोदय, पूर्वांचल प्रहरी और जनसत्ता जैसे अखबारों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। अभी नीतेश दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से MA मास मीडिया कर रहे हैं।