Ruturaj Gaikwad : 1 ओवर में 7 छक्के लगाकर रचा था इतिहास, जानें – क्रिकेट से जुड़ी दिलचस्प कहानी..

Ruturaj Gaikwad: भारतीय टीम के लिए साल 2021 में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले ऋतुराज गायकवाड़ Ruturaj Gaikwad का आज जन्मदिन है। ऋतुराज अपने क्रिकेट करियर में कई सारे रिकॉर्ड बनाएं। आईपीएल से इन्हें पहचान मिली। जिसके बाद इन्होंने भारतीय टीम में जगह बनाई। दर्शकों में ऋतुराज गायकवाड खासा पसंदीदा माने जाते हैं। जन्मदिन यानी खास दिन पर ऋतुराज के द्वारा बनाए गए कुछ रिकॉर्ड पर नजर डालेंगे, जिससे इन्हें एक नई पहचान मिली। तो आइए जानते हैं।

ऋतुराज गायकवाड़ अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी स्किल्स के लिए जाने जाते हैं। आईपीएल में रितुराज के रिकॉर्ड की बात करें तो वह फिलहाल धोनी की टीम सीएसके के लिए खेलते हैं। 36 आईपीएल मैचों में, उन्होंने 37.72 की औसत और 130.35 की शानदार स्ट्राइक रेट से 1207 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान एक शतक और 10 अर्धशतक लगाए हैं।

उन्होंने धोनी की टीम के लिए खेलते हुए साल 2021 में आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की थी। वह उस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। उन्होंने 16 मैचों में 45.35 की औसत और 136.26 की स्ट्राइक रेट से 635 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती।

घरेलू क्रिकेट में भी रितुराज गायकवाड़ का रिकॉर्ड मजबूत रहा है। ऋतुराज गायकवाड़ ने साल 2022 में विजय हजारे ट्रॉफी में खेले गए 5 मैचों में 220 की औसत से 660 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने चार शतक लगाए थे। गायकवाड़ ने इसी सीजन में एक मैच के दौरान नाबाद 220 रन की पारी खेली थी। इस मैच में गायकवाड़ ने एक ओवर में सात छक्के लगाए थे। इस ओवर की एक गेंद नो बॉल रही।

ये भी पढ़ें   Deepika Padukone ने रणबीर के लिए दिया था Yuvraj Singh को धोखा, क्रिकेटर किया बड़ा खुलासा, जानिए…

सुमन सौरब

अपने आप को हारा हुआ इंसान.....लेकिन फिर भी जीतने की तमन्ना मे ????