Friday, July 26, 2024
India

इसी घर में गुजरा है Pawan Singh का बचपन, देखें – आंगन की खूबसूरत तस्वीरें

Pawan Singh: भोजपुरी फिल्म के पावर स्टार कहे जाने वाले अभिनेता और गायक पवन सिंह (Pawan Singh) आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। पवन सिंह एक शानदार लाइफस्टाइल जीते हैं। करोड़ों के घर में रहते हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब गांव में छोटे से घर में रहा करते थे। हालांकि आज भी पवन (Pawan Singh) को गांव वाले घर से काफी लगाव है। उन्हें समय मिलते ही गांव जरूर जाते हैं। पवन सिंह को अपने चाचा से बहुत प्यार है। आज भी गांव में सब साथ रहते हैं।

बिहार के आरा में साल 1986 में पवन सिंह का जन्म हुआ था। पवन सिंह महज 7 साल की उम्र से गायकी में रुचि दिखाते हुए गाना गाने लगे थे, जिसके बाद 9 साल पहुंचते-पहुंचते उन्हें लोग गाय के रूप में पहचाने लगे थे। इनकी गायकी को लोग काफी पसंद करते हैं। इसकी शुरुआत 7 साल की उम्र से ही हो गई थी। आज भोजपुरी इंडस्ट्री में यह एक अभिनेता के साथ-साथ अच्छे गायक के तौर पर जाने जाते हैं। हालांकि पहले उन्होंने करियर गायकी से शुरू की बाद में अभिनय करने लगे।

पवन सिंह को अपने गांव से काफी लगाव है। अभिनेता के गांव की तस्वीर देख आपको अपने गांव की याद आने लगेगी। इनके गांव का घर काफी खूबसूरत है। घर के आगे खाली जगह छोड़ा गया है, जहां पवन सिंह अपनी गाड़ियां खड़ी करते हैं। वहीं आज भी बाइक को आंगन में ही लगाते हैं। पवन सिंह का गांव वाला घर बिल्कुल ही हरा भरा है। घर के आंगन में ही आपको पेड़ पौधे दिख जाएंगे। पवन सिंह जब गांव जाते हैं। तो घर के आगे लोगों की भीड़ जुट जाती है।

Nitesh Kumar Jha

नितेश कुमार झा पिछले 2.5 साल से thebegusarai.in से बतौर Editor के रूप में जुड़े हैं। इन्हें भारतीय राजनीति समेत एंटरटेनमेंट और बिजनेस से जुड़ी खबरों को लिखने में काफी दिलचस्पी है। इससे पहले वह असम से प्रकाशित अखबार दैनिक पूर्वोदय समेत कई मीडिया संस्थानों में काम किया। उनके लेख प्रभात खबर, दैनिक पूर्वोदय, पूर्वांचल प्रहरी और जनसत्ता जैसे अखबारों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। अभी नीतेश दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से MA मास मीडिया कर रहे हैं।