Friday, July 26, 2024
India

अब पहले से ज्यादा समझदार हो गया Viral Boy Sonu , जानिए- कोटा में कैसी चल रही है उनकी पढ़ाई..देखें VIDEO

Viral Boy Sonu : बीते दिनों बिहार का एक 11 वर्षीय लड़का सोशल मीडिया पर काफी वायरल रहा। इस लड़के के हिम्मत और पढ़ने के प्रति लगन देख हर कोई चकित था। वहीं एक तबका ऐसा भी था जिन्हें इस लड़के में एक बरबोलापन नजर आया। हालांकि अब वो वायरल बॉय (Viral Boy Sonu) काफी समझदार हो गया है।इस लड़के का नाम सोनू है, जिसे हम आप सभी बखूबी जानते हैं। सोनू नालंदा का रहने वाला है।

जिसने नीतीश कुमार को कहा कि मुझे पढ़ना है। जिसके बाद इसे पढ़ने का वादा कई लोगों ने किया। आखिर में सोनू (Sonu ) को कोटा एलन में पढ़ने का मौका मिल गया। अब सोनू (Sonu ) फिर से वायरल हो रहा है। जिसमे सोनू काफी समझदारी के साथ बोलते नजर आ रहा है। बिहार एजुकेशन सिस्टम पर सवाल और उसके खामी के बारे में इसे बोलते देखा जा सकता है।

हाल ही में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कोटा दौरे पर गई थी। जहां उन्होंने एक कोचिंग इंस्टिट्यूट में सभी राज्य के बच्चों को हाथ उठाने के लिए कहा इसमें बिहार वालों की संख्या देख हैरान थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल रहा है। निर्मला सीतारमण बिहार वाले बच्चों को हाथ उठाने के लिए कहा तो इनकी संख्या देख वित्त मंत्री हैरान रह गई। दरअसल कोटा हो या कहीं भी बिहार में शिक्षा व्यवस्था की जर्जर होने की वजह से विद्यार्थी अन्य राज्य पढ़ने लिखने जाते हैं। इसी कड़ी में इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी करने वाले छात्रों की संख्या कोटा में काफी अधिक है।

मीडिया से बातचीत के दौरान सोनू (Sonu ) कहते हैं कि बिहार में भी एजुकेशन ठीक है लेकिन वहां के शिक्षक ही पढ़ाना नहीं चाहते। बिहार के सिस्टम में कार्य कर रहे डीएम से लेकर शिक्षकों तक पर सवाल खड़ा कर रहे सोनू ने कहा कि सरकार तो बेहतर शिक्षा देना चाहती है लेकिन फंड नीचे आते आते व्यवस्था बनाने वाले लोग ही खा जाते हैं। इसमें शिक्षकों का दोष हैं वे लोग पढ़ाना नहीं चाहते। बातचीत के दौरान सोनू के वाचन शैली को देखा जाए तो पहले से काफी सुधार देखा जा सकता है। सोनू अब कुछ भी सोच समझ के और बड़े ही समझदारी के साथ बोलता है।

सुमन सौरब

सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।