Mukesh Ambani ने ‘राम मंदिर’ के लिए खोला खजाना, जानें – कितने करोड़ का किया दान….

Mukesh Ambani : अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर के प्रतिष्ठा कार्यक्रम में देश के कई दिग्गज शामिल हुए थे। इसके साथ ही इस कार्यक्रम में रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी, उनकी पत्नी नीता अंबानी, बेटे आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका, अनंत अंबानी अपनी होने वाली पत्नी राधिका मर्चेंट के साथ और मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी अपने पति आनंद पीरामल के साथ शामिल हुए। भाग लिया। पूरे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को मुकेश अंबानी अपने मोबाइल पर लाइव देख रहे थे। अंबानी परिवार राम मंदिर ट्रस्ट को अंबानी परिवार ने 2.51 करोड़ रुपये का दान दिया है।

अंबानी परिवार ने 2.51 करोड़ रुपये का दिया दान

अंबानी परिवार ने एक बयान में कहा, ‘मुकेश अंबानी ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को 2.51 करोड़ रुपये का दान दिया है। अयोध्या में राम मंदिर का पवित्र प्रयास गहरा सांस्कृतिक महत्व रखता है। मुकेश अंबानी ने एक बयान में कहा था, ‘आज भगवान राम आ रहे हैं, 22 जनवरी पूरे देश के लिए राम दिवाली है।’ वहीं, नीता अंबानी ने इसे ऐतिहासिक दिन बताया था।

जगमगा रहा था अंबानी एंटीलिया

राम मंदिर के अभिषेक से एक दिन पहले अंबानी परिवार के घर एंटीलिया को भगवान राम की थीम पर सजाया गया था। एंटीलिया को जय श्री राम के होलोग्राम और दीयों से रोशन किया गया। रिलायंस ग्रुप ने भी जश्न मनाने के लिए सोमवार को अपने 4 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को छुट्टी दे दी थी।

इसके अलावा देशभर के रिलायंस परिसर के मंदिरों में भी विशेष पूजा की गई। रिलायंस रिटेल और रिलायंस जियो ने भी राम भक्तों और तीर्थयात्रियों के लिए विशेष सेवाएं शुरू कीं। इनमें हाई स्पीड इंटरनेट, जियो टीवी पर कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण और ग्राहकों को लैंप का वितरण शामिल है।