Indigo CEO Pieter Elbers

हमसे गलती हुई, हाथ जोड़े Indigo CEO की तस्वीर वायरल, मंत्री के सामने झुकी एयरलाइन

Indigo CEO Apologizes : इंडिगो की नाकामी और उस पर हुई विवाद के बाद एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। यह तस्वीर है इंडिगो सीईओ पीटर एलबर्स (Pieter Elbers) की। इंडिगो के सीईओ को वायरल तस्वीर में नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू के सामने हाथ जोड़ कर माफी मांगते हुए देखा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर इस पूरे मामले का वीडियो भी देखा गया। बीते कई दिनों से इंडियो की लापरवाही से यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। इसके बाद कंपनी के सीईओ ने सार्वजनिक रूप से मांगी मांगी है। इसके अलावा खेद प्रकट करते हुए यह आश्वासन दिया कि इंडिगो की टीम ग्राहकों की बेहतर सुविधा के लिए लगी हुई है।

दरअसल, मंगलवार को नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने उड़ानों को रद्द होते देख सख्त ऐलान किया। मंत्री ने इंडिगो के कुल उड़ानों में 10 प्रतिशत की कटौती का आदेश दिया। इसके बाद सीईओ पीटर ने सार्वजनिक रूप से माफी भी माफी और पीटर ने मंत्री मुलाकात भी की।

इसी बैठक की तस्वीर जिसमें पीटर एलबर्स की मंत्री के सामने हाथ जोड़ कर बैठने की तस्वीर वायरल हो गई। मंत्री राम मोहन नायडू ने अपने एक्स हैंडल पर भी इस तस्वीर को साझा किया है। विमानन मंत्रालय (MoCA) में हुई इस चर्चा में इंडिगो के सीईओ पीटर एलबर्स, मंत्री राम मोहन नायडू और सचिव समीर सिंहा शामिल रहे। मंत्री ने सीईओ से इंडियो की वर्तमान स्थिति पर स्पष्टीकरण की मांग की है।

नायडू ने एक्स पर किया पोस्ट

वही मंत्री नायडू ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि आज इंडिगो के सीईओ पीटर एलबर्स को मंत्रालय में बुलाया गया, उन्होंने इस बात की पुष्टि की है कि 6 दिसंबर तक प्रभावित सभी उड़ानों के लिए यात्रियों को शत प्रतिशत रिफंड दिया जाएगा। उन्होंने आगे लिखा कि मंत्रालय कंपनी के उड़ानों में कटौती को आवश्यक समझता है। मंत्रालय की ओर से 10% कटौती का आदेश दिया गया। इस आदेश का पालन करते हुए एयरलाइन अपने सभी उड़ानों को पूर्व की भांति कवर करेगा।

ये भी पढ़ें : Indigo की उड़ान पर लगेगा ब्रेक! कम की जाएगी उड़ानों की संख्या; सरकार का सख्त एक्शन…

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now