Friday, July 26, 2024
India

Indian Air Force बनी देवदूत : लेह में फंसे घायलों को किया एयरलिफ्ट, देखें- खूबसूरत तस्वीरें….

Indian Air Force : खराब मौसम के चलते लेह में फंसे आम नागरिकों को बचाने के लिए अब भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) आगे आई है। सेना के AN -32 विमान से हताहतों को एयरलिफ्ट किया गया। सेना के अधिकारियों ने बताया कि AN -32 विमान की मदद से घायलों को लेह से चंडीगढ़ पहुंचाया गया है।

Indian Air Force ने इस एयरलिफ्ट की जानकारी देते हुए तस्वीरों को भी साझा किया है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सद्भावना के तहत IAF के AN-32 विमान को लेह से चंडीगढ़ तक घायलों को एयरलिफ्ट करने के लिए तैनात किया गया था।

Indian Air Force ने कहा कि बर्फ और खराब मौसम के कारण सड़कें बंद हो गई। इस वजह से Air Force लद्दाख और उसके आसपास के दूरदराज के क्षेत्रों में फंसे हमारे नागरिकों के लिए एकमात्र जीवन रेखा बनी हुई है। वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जरूरत के हिसाब से विमानों की संख्या का इस्तेमाल किया गया है।

सुमन सौरब

सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।