Friday, July 26, 2024
Begusarai News

बेगूसराय बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, IQ Air रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा…..

Begusarai Most Polluted : भारत समेत दुनिया के अलग-अलग शहरों में लोगों को वायु प्रदूषण की वजह से सांस लेने में तकलीफ का सामना कर रहा है। हाल ही में स्विस संगठन IQAir द्वारा जारी विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट के अनुसार, साल 2023 में दुनिया के टॉप 10 सबसे प्रदूषित शहरों में से 9 भारत में थे। लेकिन, इसमें हैरानी वाली बात यह है कि इसमें बिहार का बेगुसराय शहर (Begusarai city of Bihar) भी शामिल है।

इसका मतलब ये हुआ कि बेगूसराय दुनिया का सबसे प्रदूषित शहरी (Begusarai the most polluted city in the world) क्षेत्र बनकर उभरा है। रिपोर्ट में 118.9 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर की औसत पीएम 2.5 सांद्रता के साथ बेगूसराय सबसे दूषित नगर में शामिल किया गया है। इसके बाद गुवाहाटी में 105.4 दर्ज किया गया।

दुनिया के 7,812 स्थानों की सूची में बेगूसराय

आपको बता दे की जारी इस रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2023 में कुल 134 देशों में 7, 812 स्थानों को शामिल किया गया है। जबकि, 2022 में 131 देशों के 7,323 जगहों को लिस्ट में शामिल किया गया था। रिपोर्ट में 134 देशों की लिस्ट में बांग्लादेश और पाकिस्तान के बाद वायु प्रदूषण के स्तर में भारत तीसरे स्थान पर है, हालांकि साल 2022 में इंडिया वायु प्रदूषण के मामले में पूरी दुनिया में आठवें स्थान पर था।

वही, दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित राजधानी शहर था, जहां औसत PM2.5 77.4 था। यह दिल्ली सूची में छठे स्थान पर आया है। जारी 2023 रिपोर्ट में कहा गया है कि मामले को बदतर बनाने के लिए, भारत 134 देशों में से तीसरा सबसे प्रदूषित देश बनकर उभरा है।

सुमन सौरब

सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।