Friday, July 26, 2024
India

Earth To Moon : अगर चन्द्रमा तक सड़क होता तो गाड़ी से जाने में कितना लगता समय? जानिए-

Earth To Moon : पूरी दुनिया में भारतीय वैज्ञानिकों की सराहना हो रही है। ये सराहना चंद्रयान-3 के लिए मिल रही है। इसरो ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 भेजकर इतिहास रच दिया। यही वजह है कि अब वैज्ञानिकों से लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

लोग तरह-तरह की बातें कहने लगे हैं। चंद्रयान-3 के बाद सूर्य का अध्ययन करने के लिए आदित्य एल-1 लॉन्च किया गया। ऐसे में लोगों की सोच काफी आगे बढ़ चुकी है। लोग तो यहां तक ​​सोचने लगे हैं कि अगर धरती से चांद तक सड़क बना दी जाए तो वहां तक ​​एक कार को पहुंचने में कितना वक्त लगेगा। हालांकि ये सवाल काफी बेतुका लगता है। लेकिन आइए आज इस सवाल का जवाब वैज्ञानिक तरीके से जानते हैं।

चंद्रमा और पृथ्वी दोनों गति में

दरअसल, न तो चंद्रमा स्थिर है और न ही पृथ्वी। ये दोनों गतिमान हैं। चंद्रमा लगातार पृथ्वी के चारों ओर घूमता है और पृथ्वी लगातार सूर्य के चारों ओर घूमती है। इसके साथ ही पृथ्वी भी अपनी धुरी पर घूमती रहती है। यानी एक साथ कई हलचलें हो रही हैं। ऐसे में सड़क का निर्माण किसी भी तरह से संभव नहीं दिख रहा है।

अपने कार से चांद की दूरी तय करने के लिए कितना समय लग जायेगा

अगर हम सभी तर्कों को एक तरफ रख दें और यह मान लें कि चांद तक सड़क बनाई जा सकती है। यह भी मान लें कि कार से पृथ्वी से चंद्रमा तक पहुंचना संभव है। अगर हम इन दोनों काल्पनिक बातों को मान लें तो सोचिए चांद पर कार से पहुंचने में कितना समय लगेगा।

दरअसल, पृथ्वी से चंद्रमा की दूरी लगभग 384,400 किलोमीटर है। ऐसे में अगर हमें कार से 384,400 किमी की यात्रा करनी हो और 100 किमी की औसत गति मान लें तो चंद्रमा तक पहुंचने में लगभग 3,844 घंटे लगेंगे। यानी इसमें लगभग 160 दिन लगेंगे।

Nitesh Kumar Jha

नितेश कुमार झा पिछले 2.5 साल से thebegusarai.in से बतौर Editor के रूप में जुड़े हैं। इन्हें भारतीय राजनीति समेत एंटरटेनमेंट और बिजनेस से जुड़ी खबरों को लिखने में काफी दिलचस्पी है। इससे पहले वह असम से प्रकाशित अखबार दैनिक पूर्वोदय समेत कई मीडिया संस्थानों में काम किया। उनके लेख प्रभात खबर, दैनिक पूर्वोदय, पूर्वांचल प्रहरी और जनसत्ता जैसे अखबारों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। अभी नीतेश दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से MA मास मीडिया कर रहे हैं।