Friday, July 26, 2024
Sports

King is Back…आईपीएल 2024 से पहले भारत लौटे Virat Kohli, जानें- कब खेलेंगे पहला मैच?

Virat Kohli लंदन से वापस इंडिया लौट आए हैं। मतलब ये हुआ कि कोहली (Virat Kohli) करीब 2 महीने बाद IPL के जरिए एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। विराट (Virat Kohli) को IPL 2024 से पहले RCB में शामिल होने के लिए लंदन से भारत लौटते समय मुंबई हवाई अड्डे पर देखा गया।

मालूम हो की कागरूओ यानि इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के शुरू होने से ठीक पहले ही Kohli ने टीम इंडिया से छुट्टी ले ली थी। इसकी वजह विराट (Virat Kohli) अपने दूसरे बच्चे के जन्म के समय पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ रहना चाहते थे। इसलिए, उन्होंने क्रिकेट से दूरी बनाए रखने का फैसला किया।

अब Virat Kohli आरसीबी कैंप में शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पहले यह बताया गया था कि वह आरसीबी ‘अनबॉक्स’ इवेंट से पहले बेंगलुरु में अपने साथियों के साथ शामिल हो सकते हैं। यह कार्यक्रम 19 मार्च को बेंगलुरु में आयोजित होने वाला है। RCB 22 मार्च को IPL 2024 के ओपनिंग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी।

सुमन सौरब

सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।