Saturday, July 27, 2024
India

7th Pay Commission : कर्मचारियों को मिलेगा तोहफा- सरकार देगी ₹30000, जानें- विस्तार से…

7th Pay Commission : सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, सरकारी कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इस प्रोत्साहन राशि को तीन गुना बढ़ाया गया है। 2024 के लिए प्रोत्साहन राशि पाने वाले कर्मचारियों की सूची तैयार कर ली गई है।

इस सूची में शामिल कर्मचारियों को 30,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह प्रोत्साहन राशि पहले 10,000 रुपये दी जाती थी, जिसे अब बढ़ाकर तीन गुना कर दिया गया है। उच्च डिग्री वाले केवल उन्हीं कर्मचारियों को प्रोत्साहन दिया जाता है, जिनका पद उनकी डिग्री के अनुरूप नहीं होता है।

प्रोत्साहन भत्तों से है अलग

बता दें कि प्रोत्साहन राशि सभी भत्तों से अलग होती है। आपको बता दें कि देश के विभिन्न विभागों में उच्च योग्य कर्मचारी मौजूद हैं। लेकिन इनके पद डिग्री के अनुसार नहीं हैं। सरकार ने ऐसे ही कुछ खास कर्मचारियों का डेटा बनाया है। जिनको यह प्रोत्साहन राशि मिलती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं। बताया जा रहा है कि मंत्रालय ने इसके लिए 20 साल पुराने नियमों में संशोधन किया है।

क्या हैं पात्रता और शर्तें

प्रोत्साहन राशि पाने वाले कर्मचारियों के लिए कुछ नियम और शर्तें भी रखी गई हैं। उदाहरण के तौर पर 1 साल या उससे अधिक की पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री के लिए 25 हजार रुपये की राशि रखी गई है। जबकि पीएचडी या इसके समकक्ष योग्यता वाले कर्मचारियों को 30 हजार रुपये की राशि दी जाएगी।

साथ ही जैसे ही कर्मचारी रिटायर होता है, प्रोत्साहन राशि अपने आप बंद हो जाती है। जब तक संबंधित कर्मचारी पद पर है। केवल तब तक ही कर्मचारियों को यह लाभ दिया जाता है। साथ ही जो कर्मचारी पूरी तरह से साहित्य से जुड़े हैं, उन्हें लाभार्थियों की सूची से बाहर रखा गया है। जानकारी के मुताबिक यह लाभ हर साल दिया जाता है। साथ ही इस प्रोत्साहन राशि को सभी भत्तों से अलग रखा गया है।

Nitesh Kumar Jha

नितेश कुमार झा पिछले 2.5 साल से thebegusarai.in से बतौर Editor के रूप में जुड़े हैं। इन्हें भारतीय राजनीति समेत एंटरटेनमेंट और बिजनेस से जुड़ी खबरों को लिखने में काफी दिलचस्पी है। इससे पहले वह असम से प्रकाशित अखबार दैनिक पूर्वोदय समेत कई मीडिया संस्थानों में काम किया। उनके लेख प्रभात खबर, दैनिक पूर्वोदय, पूर्वांचल प्रहरी और जनसत्ता जैसे अखबारों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। अभी नीतेश दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से MA मास मीडिया कर रहे हैं।