Hit And Run Law : अब नहीं लागू होगा “हिट एंड रन” कानून, सरकार का आया बड़ा बयान..

हिट एंड रन कानून (Hit And Run Case) के विरोध में देशभर में हड़ताल जारी है। सड़क दुर्घटना (Road Accident) को लेकर बनाई गई सख्त कानून का का वाहन चालक कड़ा विरोध कर रहे हैं। देशभर में दो दिनों से चक्का जाम है। जिसका असर आम लोगों के जीवन पर साफ दिखाई दे रहा है। लेकिन अब हड़ताल खत्म होने की खबर आ रही है। सरकार के साथ हुई बैठक के बाद ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (AIMTC) ने कहां है कि सभी मामलों का हल निकल चुका है बहुत जल्द हड़ताल (Strick) खत्म होने का ऐलान किया जाएगा।

जल्द खत्म होगा हड़ताल

सरकार के साथ हुई बैठक के बाद गृह सचिव अजय भल्ला का भी बयान आया है। अजय भल्ला ने ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के साथ विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि, सरकार यह बताना चाहती है कि अभी यह कानून लागू नहीं किया गया है। इस कानून को लागू करने से पहले AIMTC से विचार विमर्श किया जाएगा। सभी ड्राइवर से यह अपील है कि वह अपने काम पर लौट जाए।

क्या है नया कानून

हिट एंड रन (Hit And Run) के नए कानून के मुताबिक यदि दुर्घटना के बाद कोई वाहन चालक पुलिस को सूचित करने के बजाय वहां से फरार हो जाता है,तो इस परिस्थिति में उसे 10 साल तक की सजा हो सकती है। इतना ही नहीं उसे जुर्माना भी भरना पड़ सकता है।

इसी कानून के विरोध में वाहन चालकों ने चक्का जाम कर दिया है। वाहन चालकों के मुताबिक यह कानून उनके के लिए बेहद सख्त है। उनके चक्का जाम का असर देश भर में साफ दिखाई दे रहा है। देश भर के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की समस्या भी खड़ी हो गई है। लेकिन अब जल्द यह हड़ताल खत्म होगी।