डेस्क : चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग के बाद लोगों के बीच चांद पर जमीन (Land On The Moon) खरीदने को लेकर चर्चा जोरों पर है। इस दौरान कई लोगों ने चांद पर जमीन खरीदने का दावा किया है। हालाकि इससे पहले भी अभिनेता सुशांत सिंह सहित कई लोगों ने चांद पर जमीन खरीदी थी।
वहीं, पश्चिम बंगाल के झारग्राम के रहने वाले एक शख्स ने वादा निभाने के लिए पत्नी के जन्मदिन पर चांद पर जमीन खरीद गिफ्ट किया है। इस व्यक्ति ने 10,000 रूपये में एक एकड़ जमीन खरीदने का दावा किया है।
चांद पर जमीन खरीद पत्नी को गिफ्ट देने वाले का नाम संजय महतो है। संजय ने शादी से पहले पत्नी से उसके लिए चांद लाने का वादा किया था, जिसे पूरा करने का मौका मिलते ही चांद पर जमीन खरीद ली। संजय को चांद पर जमीन खरीदने की प्रेरणा चंद्रयान 3 मिशन के बाद मिली है।
संजय मीडिया को बताते हैं कि उनके और उनकी पत्नी के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहे थे, जिससे के बाद दोनों शादी का फैसला लिया और पिछले अप्रैल में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।
वहीं अब यह पत्नी का शादी के बाद पहला जन्मदिन है। तो संजय ने इस मौके पर पत्नी को चांद पर प्लॉट खरीद गिफ्ट देना मन बनाया। संजय बताते हैं कि उन्होंने लूना सोसाइटी इंटरनेशनल के जरिए चांद पर जमीन खरीद ली है। दरअसल चांद पर जमीन खरीदने के लिए एक लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। इस प्रक्रियाओं को पूरी करने में लगभग एक साल लग गया।