Saturday, July 27, 2024
India

M.S Dhoni के नाम पर 5 करोड़ की ठगी, फोटो लगा 3 मिनट में Loan देने का झांसा..

डेस्क : देशभर में साइबर क्राइम की घटनाओं में लगातार इजाफा होता जा रहा है ज्यादातर मामले बिहार और झारखंड से लगातार सामने आ रहे हैं हाल ही में बिहार से एक साइबर क्राइम का मामला सामने आया है जिसमें पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की फोटो लगाकर करोड़ों रुपए का फ्रॉड होने की बात कही जा रही है

क्या है पूरा मामला : ये मामला पटना के पत्रकार नगर क्षेत्र का है जहां पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को धानी ऐप का ब्रांड एंबेसडर बताकर ठगी की गई है, इस गिरोह के लोगों ने कई लोगों को लोन दिलाने का झांसा देकर अपना शिकार बनाया है, इस गिरोह में कुल 5 बदमाश शामिल है, सभी को बिहार पुलिस ने जालसाजी के आरोप में गिरफ्तार भी कर लिया है

कौन है इस गिरोह का सरगना : पुलिस ने इस गिरोह में शामिल सभी 5 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है जिसमें से इस गिरोह का मालिक या मुख्य अपराधी आकाश सिन्हा है, आकाश कुमार सिन्हा आप पहले भी जेल जा चुका है साल 2020 में छत्तीसगढ़ की पुलिस ने उसे एक फ्रॉड के मामले में हिरासत में लिया था, जेल से छूटने के बाद उसने फिर से ठगी के धंधे को अपनाया और लोगों का शिकार करने लगा इसके लिए बाकायदा उसने किराए पर एक फ्लैट भी लिया हुआ था और वहीं से इस गिरोह का संचालन भी करता था

सुमन सौरब

सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।