Friday, July 26, 2024
India

विवाह फिल्म की छुटकी अब दिखती है बेहद ग्लैमरस, लेटेस्ट तस्वीरें आपको फैन बना देंगी..

Amrita Prakash: बॉलीवुड की कई ऐसी फिल्में हैं, जिन्हें लोग बार-बार देखना पसंद करते हैं। इसमें एक नाम “विवाह” भी है। शाहिद कपूर की इस फिल्म ने भारतीय लोगों को भावनाओं में बांधने का काम किया। लोग आज भी इसे बड़े चाव से देखते हैं। इस फिल्म का एक किरदार छुटकी, जिसका सांवला रंग पूरी फिल्म का केंद्र बिंदु था। विवाह फिल्म की छुटकी का असली नाम अमृता प्रकाश है। अमृता प्रकाश ने भले ही फिल्म में सांवली रंग की लड़की का भूमिका निभाई हो, लेकिन असल जिंदगी में वह काफी ग्लैमरस हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं, आइए जानते हैं उनके बारे में विस्तार से।

अमृता प्रकाश सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर इनकी बोल्ड तस्वीरें लाखों लोगों के दिलों दिमाग पर राज करता है बता दें कि विवाह फिल्म के दौरान अमृता 19 साल की थी जो कि अब 35 साल की हो चुकी हैं। अमृता की खूबसूरती उम्र के साथ बढ़ती जा रही है। हालांकि इन्हें देखने के बाद उम्र का अंदाज नहीं लगाया जा सकता है। यह बेहद खूबसूरत दिखती हैं।

अमिता प्रकाश का जन्म 12 मई 1987 को हुआ था। राजस्थान के जयपुर की रहने वाली अमृता प्रकाश की पूरी फैमिली मुंबई में शिफ्ट हो गई। इस वजह से अमृता अपनी पूरी पढ़ाई लिखाई मुंबई से ही पूरी की। विवाह फिल्म को देखने के बाद आप बिल्कुल भी नहीं अंदाजा लगा सकते हैं कि अमृता प्रकाश कितनी ग्लैमरस है। इसके लिए आपको इनके सोशल मीडिया हैंडल पर जाना होगा।

Nitesh Kumar Jha

नितेश कुमार झा पिछले 2.5 साल से thebegusarai.in से बतौर Editor के रूप में जुड़े हैं। इन्हें भारतीय राजनीति समेत एंटरटेनमेंट और बिजनेस से जुड़ी खबरों को लिखने में काफी दिलचस्पी है। इससे पहले वह असम से प्रकाशित अखबार दैनिक पूर्वोदय समेत कई मीडिया संस्थानों में काम किया। उनके लेख प्रभात खबर, दैनिक पूर्वोदय, पूर्वांचल प्रहरी और जनसत्ता जैसे अखबारों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। अभी नीतेश दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से MA मास मीडिया कर रहे हैं।