वैज्ञानिक चेतना का विकास करना हम सबों का नैतिक कर्तव्य

बखरी बेगूसराय : राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर सेंट पाल मॉडर्न स्कूल में आज के समय में विज्ञान का महत्व पर चर्चा आयोजित की गई। चेतना सत्र में मुख्य अतिथि अभिनव पहल सचिव व विज्ञान शिक्षक वसंत कुमार ने सैकड़ों छात्र-छात्रा को विज्ञान के रमण प्रभाव, ग्लोबल वार्मिंग, न्यूटनस रूल, अंतरिक्ष विज्ञान, चंद्रयान – 2 आदि की चर्चा करते हुए कहा कि भारत ज्ञान-विज्ञान के बल पर ही आज महाशक्ति बन गया है। उन्होंने बच्चों को हमेशा कैसे टाईप के प्रश्न पूछने के लिए भी प्रेरित करते हुए कहा कि विज्ञान को भाषा की तरह नहीं बल्कि प्रयोग करके सीखा जा सकता है।

विद्यार्थियों में वैज्ञानिक चेतना के विकास पर बल देते हुए स्थानीय पुस्तकालय, विद्यालयों व क्षेत्र की सामाजिक संस्थाओं से समय-समय पर विज्ञान प्रदर्शनी, विज्ञान सेमिनार, विज्ञान ड्रामा, विज्ञान महोत्सव आदि आयोजित करने की अपील की ताकि बच्चों व आमजनमानस में अंधविश्वास के बदले वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास हो सके।स्कूल निदेशक दानेश्वर यादव ने कहा कि आज के वैज्ञानिक युग में छात्र-छात्राओं को विज्ञान की सही व सम्यक जानकारी देना हम शिक्षकों का कर्तव्य है।

कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन संस्कृत शिक्षक रामानंदन अज्ञानी ने किया। मौके परशक्ति शर्मा, प्रो. बैद्यनाथ चौरसिया, गणेश कुमार, ख़ुशी भर्ती, अजित कुमार, पुष्कर परितोष, राज कुमार, रस्मिता राज, अरविन्द कुमार, वंदना विधु, साधना श्रुति, ,अनिल कुमार चौधरी, धीरेन्द्र कुमार, विकास कुमार आदि मौजूद थे।