67 साल की उम्र में Bill Gates को हुआ प्यार, जानें- कौन है गेट्स की नई GF..

Bill Gates: दुनिया भर में बिल गेट्स किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। माइक्रोसॉफ्ट के मालिक बिल गेट्स अपने निजी जीवन को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बार अपने रिलेशनशिप को लेकर फिर से एक बार चर्चाओं में हैं। 67 वर्षीय बिल गेट्स 60 साल की पाउला हार्ड के साथ रिलेशनशिप में है। पाउला हर्ड गेट्स आईटी कंपनी ओरेकल के पूर्व सीईओ मार्क हर्ड की विधवा हैं, जिन्हे बिलगेट्स डेट कर रहे हैं।

पाउला हर्ड एक इवेंट प्लानर के रूप में काम करती हैं। वह नेशनल कैश रजिस्टर नाम की कंपनी में काम करती हैं। उनकी 2 बेटियां, कैथरीन और कैली हैं। मार्क हर्ड ने उनके लिए करीब 500 मिलियन डॉलर की संपत्ति छोड़ी थी। पाउला ने टेक्सास यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई की है।

दोनों कई बार साथ में हुए स्पॉट : टेनिस के दीवाने गेट्स और पाउला को पिछले महीने ऑस्ट्रेलियन ओपन में साथ देखा गया था। दोनों मार्च 2022 में इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट के डब्ल्यूटीए सेमीफाइनल मैच में भी साथ बैठे नजर आए थे। बताया जा रहा है कि गेट्स और पाउला पिछले एक साल से डेट कर रहे हैं। पाउला पिछले महीने सिडनी में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज और गेट्स की मुलाकात के दौरान भी मौजूद थीं।