Pawan Singh: अब तीसरी बार शादी करेंगे पवन सिंह, ये अभिनेत्री बनेगी पत्नी?

Pawan Singh : भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री के मशहूर गायक और अभिनेता पवन सिंह अक्सर विवादों में घिरे रहते हैं। पिछले दिनों हुए उनके तलाक और खेसारी लाल यादव से हुई उनकी लड़ाई ने खूब ढेर सारी सुर्खियां बटोरी थीं। उन विवादों से उबरने के बाद अब एक बार फिर से पवन सिंह चर्चाओं में आ गए हैं। खबर यह आ रही है कि अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह को तलाक देने बाद एक्टर पवन सिंह जल्द ही फिर से शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहे हैं।

अपनी पहली पत्नी की आकस्मिक मृत्यु के बाद पवन सिंह ने जब अचानक ज्योति सिंह से शादी भी कर ली थी, तब इस खबर ने सभी को चौंका भी दिया था। क्योंकि वह उस समय पर भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ कथित तौर पर रिलेशन में थे। हाल ही में एक्टर पवन सिंह ने अपनी दूसरी शादी को भी खत्म करने का फैसला कर लिया था, जिसकी वजह एक बार फिर एक्टर पवन का रंगीला मिजाज ही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक के पीछे की वजह स्मृति सिन्हा और पवन सिंह की नजदीकियां हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले भी हैं।

आखिर कौन हैं स्मृति सिन्हा? बिहार से ताल्लुक रखने वाली स्मृति सिन्हा ने साल 2008 में आई फिल्म ‘रंगीला बाबू’ से अपने फिल्मी करियर की उन्होंने शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ मुख्य भूमिका में नजर आए थे। लेकिन इस फिल्म से उन्हें वो पहचान नहीं मिल पाई जो वह चाहती थीं। स्मृति सिन्हा साल 2013 में आई फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ से इस इंडस्ट्री में मशहूर हुई थी और इस फिल्म की सफलता के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।