Friday, July 26, 2024
Entertainment

Housefull 5 On OTT : अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 ओटीटी पर कब होगी रिलीज, मेकर्स ने अनाउंस की डेट…

Housefull 5 On OTT Release : अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की पॉपुलर फिल्म को लेकर चर्चा की जाए तो उसमें हाउसफुल (Housefull) का नाम जरूर शामिल होगा। आने वाले समय में अक्षय (Akshay Kumar) की हाउसफुल फ्रेंचाइजी का पांचवा पार्ट सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

इस बीच हाउसफुल 5 (Housefull 5) की OTT रिलीज को लेकर बड़ी घोषणा हो गई है। हालांकि, अक्षय के अलावा अभी इस फिल्म की स्टार कास्ट को फाइनल नहीं किया गया। लेकिन, मेकर्स की तरफ से हाउसफुल 5 की रिलीज डेट को लेकर जानकारी पहले ही सामने आ चुकी है।

इस बीच अब हाउसफुल 5 (Housefull 5) की OTT रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। मंगलवार को अमेजन प्राइम वीडियो के इवेंट के दौरान एलान किया गया है कि सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद हाउसफुल 5 (Housefull 5) को OTT प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा।

ऐसे में फैंस को अब इस बात का इंतजार नहीं करना होगा कि थिएटर्स के बाद OTT पर ये फिल्म कहां रिलीज होगी। हालांकि इस दौरान फिल्म की OTT रिलीज डेट की जानकारी नहीं दी गई है। ये डिटेल्स आपको प्राइम वीडियो के इंस्टाग्राम हैंडल पर आसानी से मिल जाएगी।

सुमन सौरब

सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।