Varun Dhawan ने लगाया Karan Johar पर घर तोड़ने का आरोप, डायरेक्टर बोले-‘चुप हो जाओ..

इंडस्ट्री के सबसे बड़े टॉक शो कॉफी विद करण Koffee With Karan  एक बार फिर देश भर में चर्चा का विषय बन चुका हैं। बड़े बड़े कलाकारों के यहां विवादित बयान को लेकर फेमस हुआ ये शो अपना आठवा सीजन लेकर आ चुका है.

और इस बार हाल ही में यहां बतौर मेहमान बॉलीवुड के उभरते कलाकार वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा पहुंचे। जिसका प्रोमो सोशल मीडिया पर जोरों से वायरल हो रहा हैं। इस प्रोमो में आप देख सकते हैं की वरुण और सिद्धार्थ दोनों ही साथ में खूब मजे करते दिख रहे हैं।

साथ ही दोनों करण के सवालों का भी बखूबी जवाब देते नजर आते हैं। Koffee With Karan  शो के प्रोमो में बताया जाता है की करण जौहर ( Karan Johar) अपने शो पर दोनों एक्टर्स का स्वागत करते हुए कहते हैं की आज उनके काउच पर दुनिया के आइडल हसबैन्ड आने वाले हैं।

वहीं, इस दौरान करण सिद्धार्थ और वरुण आपस में किस्सा शेयर करते हुए बताया की शाहरुख खान के साथ माई नेम इज खान की शूटिंग के दौरान वरुण वहाँ लड़कियों के साथ फोटो खिचवा रहे थे। तभी वरुण बताते हैं की उनके साथ उस समय सिद्धार्थ भी थे। तब सिद्धार्थ बताते है की वहां वरुण लड़कियों को शाहरुख खान की फोटो बेच रहे थे।

इसी दौरान वरुण के अफेयर के बारे में बताते हैं, जिस पर वरुण कहते हैं की उनके पिता डेविड धवन की एक फिल्म का नाम था शादी राम घरजोड़े लेकिन करण जौहर घर तोड़े। इसके बाद शो Koffee With Karan  में तीनों स्टार के ठहाके गूंजने लगते हैं।

सिर्फ यही नहीं प्रोमो में ये भी देखने को मिलता हैं की यहां सिद्धार्थ भी यहां करण और वरुण दोनों के साथ खूब मजे करते हुए दोनों के साथ खूब मजाक भी करते है। आपको बता दे की जल्द ही वरुण और सिद्धार्थ अ ये एपिसोड शो में जल्द ही आने वाला हैं। ये शो आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर कभी भी देख सकते हैं।