Saturday, July 27, 2024
Entertainment

Fateh Movie : सोनू सूद ने अपकमिंग फिल्‍म ‘फतेह’ का फर्स्‍ट लुक किया जारी…..

एक्‍टर सोनू सूद (Actor Sonu Sood) ने शुक्रवार को अपनी अपकमिंग एक्शन एंटरटेनर ‘फतेह’ का पहला लुक शेयर किया, साथ ही घोषणा की कि फिल्म का टीजर शनिवार को जारी किया जाएगा। फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) मुख्य भूमिका में हैं और यह सोनू के निर्देशन में बनी पहली फिल्म है।

पोस्टर में सोनू (Actor Sonu Sood) के हाथ में एक स्याही वाला पेन है जिस पर खून लगा हुआ है। साइबर क्राइम थ्रिलर में सोनू को एक अलग अवतार में दिखाया जाएगा। पोस्टर शेयर करते हुए सोनू ने लिखा,

“कभी किसी को कम मत समझो, फतेह के साथ पावर पैक्ड एक्शन के लिए तैयार हो जाइए, टीजर कल रिलीज होगा।”

सोनू सूद

शक्ति सागर प्रोडक्शंस और जी स्टूडियोज द्वारा निर्मित यह फिल्म साइबर अपराध की जटिलताओं और चुनौतियों के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में कुछ एक्शन सीक्वेंस भी दिखाए जाएंगे, जो हॉलीवुड स्टंट विशेषज्ञ ली व्हिटेकर की देखरेख में किए गए हैं। ‘फतेह’ इस साल बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

सुमन सौरब

सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।