Panchayat 3 Release Date : अब इस दिन OTT पर रिलीज होगी पंचायत, नोट कर ले डेट…

Panchayat 3 : ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लगातार वेब सीरीज स्ट्रीम होती रहती हैं। लोग इसे काफी पसंद भी करते हैं। लॉकडाउन के बाद से वेब सीरीज का चलन बढ़ गया है, बॉलीवुड के सभी बड़े सुपरस्टार अब वेब सीरीज में काम करते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में एक वेब सीरीज पंचायत लोगों के बीच काफी लोकप्रियता हासिल करने में कामयाब रही है।

अब लोग पंचायत वेब सीरीज का तीसरा सीजन (Panchayat 3) देखने के लिए उत्सुक हैं। अगर फैंस जितेंद्र कुमार, मंजू देवी, बिनोद जैसे एक्टर्स को ओटीटी पर धमाल मचाते हुए देखना चाहते हैं तो आइए जानते हैं पंचायत सीजन 3 कब रिलीज होने वाला है।

पंचायत 3 ओटीटी रिलीज की तारीख

पंचायत 3 (Panchayat 3) ओटीटी रिलीज डेट को लेकर सुर्खियां बनी हुई हैं। अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ने संकेत दिया कि पंचायत सीज़न 3 इस साल 15 जनवरी 2024 को स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हो सकता है। हालाँकि, लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म द्वारा इसे अभी तक आधिकारिक नहीं किया गया है।

पंचायत सीज़न 2 मई 2022 में स्ट्रीम किया गया था। दिलचस्प बात यह है कि तब भी पंचायत- 2 20 मई 2022 को रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन सभी एपिसोड वास्तविक रिलीज़ डेट से दो दिन पहले रिलीज़ किए गए थे। अमेज़न प्राइम ने तीसरे सीजन की स्ट्रामिंग डेट जारी कर दी है।

पंचायत वेब सीरीज की लोकप्रियता

पंचायत सबसे ट्रेंडिंग और मनोरंजक वेब सीरीज़ में से एक है जिसे हर तरफ से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। सभी ने जीतेंद्र कुमार की एक्टिंग की सराहना की। जैसे ही पंचायत सीजन 3 (Panchayat 3) की खबर सुर्खियों में आई, प्रशंसक अभी से अपना उत्साह साझा कर रहे हैं। प्राइम वीडियो को गोवा में 54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में ‘पंचायत सीज़न 2’ के लिए पहला सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज़ का पुरस्कार मिला।