Viksit Bharat : अब Free का ज्ञान बांटने वालों को भी मिलेंगे 5 लाख रुपए, जानें – क्या है योजना..

Viksit Bharat : आप लोगों ने जरूर देखा होगा कि कई सारे लोग ऐसे हैं जो फ्री का ज्ञान बांटते रहते हैं। चाहे फिर उनकी बातों को कोई ध्यान से सुने या ना सुने। अगर आपके पास भी ऐसा कोई इंसान है जो फ्री में ही ज्ञान देता रहता है तो यह खबर उसके लिए बड़ी काम की होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि अब ऐसे लोगों को सरकार खुद ₹5 लाख दे रही है। आपको बता दे कि सरकार विकसित भारत (Viksit Bharat) योजना के तहत इसी तरह कोई अच्छा आईडिया देने वाले लोगों को 5 लाख रुपये दे रही है।

विकसित भारत (Viksit Bharat) योजना के लिए कई सारी टीम भी बनाई गई है। इस योजना के तहत सरकार आपके ज्ञान को परखेगी और अच्छा आईडिया होने पर आपको सरकार इनाम देगी। अगर आपका नाम इस योजना के लिए शॉर्टलिस्ट हो जाता है तो आपके खाते में पैसा ट्रांसफर कर दिया जायेगा। इसलिए अब फ्री का ज्ञान बांटने के स्थान पर कुछ युनिक सोचकर इस योजना में शामिल हो सकते हैं।

सरकार ने शुरू की नई योजना

इसलिए अगर आपकी जानकारी में भी कोई ऐसा ज्ञानी व्यक्ति है जो हर समय बड़ी-बड़ी बातें करता रहता है तोउसे यह खबर जरूर बता दे। इस प्लेटफॉर्म का नाम विजन विकसित भारत @2047 है। आपको बता दें कि देश के प्रधानमंत्री भी तमाम मंचों से विकसित भारत (Viksit Bharat) की बात करते हैं।

इसके लिए सरकार सबसे ज्यादा क्रेडिट युवाओं को दिया जा रहा है। इसलिए सरकार की तरफ से विकसित भारत (Viksit Bharat) योजना के तहत सभी विषयों को लेकर अपने विचार पेश करने का ऑफर दिया जा रहा है। जिसमें कोई भी जाकर अपने विचार रख सकता है, 5 विषयगत क्षेत्रों में से प्रत्येक में सर्वश्रेष्ठ विचारों को 3 पुरस्कार दिए जाएंगे।

तीन चरण में दिए जाते है पुरस्कार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस योजना के तहत तीन चरण में ईनाम दिया जाता है। पहले चरण में 5 लाख का ईनाम दिया जाता है। इसके बाद दूसरे अच्छे आईडिया के लिए 3 लाख रुपये और तीसरे आईडिया के लिए 2 लाख रुपये दिए जाते है। इस योजना के लिए हिस्सा लेने वालों को innovateindia.mygov.in पर जाना होगा। यहां अपने मोबाइल नंबर या ईमेल के द्वारा लॉगिन करना होगा। अपनी कुछ जानकारी देने के बाद अपना यूनिक आईडिया देना होगा। अगर आपका आईडिया पसंद आया तो घर बैठे ही आप 5 लाख रुपये पा सकते है।