Most Expensive Tomato : ये है दुनिया का सबसे महंगा टमाटर, 1KG की कीमत है इतने करोड़….

Most Expensive Tomato : इस दुनिया में कई सारी ऐसी चीज हैं जिन्हें आप रोज देखते होंगे और रोज खरीदने भी होंगे। ऐसे में हम खाने-पीने की चीजों की ही बात कर लेते हैं। आप लोग घर में सब्जी तो रोजाना खरीद कर लेकर जाते होंगे। इसमें आप प्याज, टमाटर, मिर्च, आलू वगैरह सभी खरीदते होंगे। लेकिन आज हम इन्हीं से जुड़ी एक ऐसी खबर आपको बताने जा रहे है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

आज इस आर्टिकल में हम आपको दुनिया के सबसे महंगे टमाटर के बारे में बताने जा रहे हैं। आप लोगों ने टमाटर तो जरूर खरीदे होगे जो भारत में 20 या 30 रुपए किलो है। दुनिया भर में कई तरह की किस्म के टमाटर पाए जाते है। इनकी खासियत और किस्म के अनुसार कीमत भी अलग-अलग होती है। आज हम आपको ऐसे ही टमाटर की किस्म के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी कीमत दुनिया में सबसे ज्यादा है। इस किस्म के एक किलो टमाटर खरीदने में पूरा पाकिस्तान भी बिक सकता है।

जानकारी के लिए बता दें कि दुनिया के सबसे महंगे टमाटर की खोज हजेरा जेनेटिक्स नामक कंपनी ने की थी। दुनिया के सबसे महंगे टमाटर का नाम समर सन टोमेटो (Summer Sun Tomato) है। जो कि काफी महंगे होते है। इस टमाटर के एक किलो बीज की कीमत इतनी ज्यादा है जो आदमी के खरीदने के बस की बात नहीं है।

समर सन टोमेटो के 1 किलो बीज से लगभग 20 किलो टमाटर का उत्पादन हो सकता है। कंपनी के बयान के अनुसार, वे नए बीज किसान और आम लोगों के फायदे के लिए बनाती है। इस महंगे टमाटर के बीज से किसानों को महंगी और अधिक फसल मिलती है। आपको बता दें कि समर सन टोमेटो के एक किलो बीज की कीमत करीब 3 करोड़ रुपये है।