Saturday, July 27, 2024
Entertainment

कभी इस मशहूर क्रिकटर से जुड़ा था माधुरी दीक्षित का नाम, लेकिन इस वजह से टूटा था रिश्ता

Madhuri Dixit Ajay Jadeja Love Story : माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। एक जमाना था जब माधुरी दीक्षित बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज करती थी। हर कोई माधुरी की खूबसूरत और अदाओं का दीवाना था। फिल्म इंडस्ट्री के कई अभिनेता माधुरी की हुस्न पर अपना दिल हार बैठे थे। मगर माधुरी दीक्षित एक स्टार क्रिकेटर को अपना दिल दें बैठी। अभिनेत्री और उस क्रिकेटर की मुलाकात एक फोटो शूट के दौरान हुई। धीरे-धीरे वे दोनों एक दूसरे के नजदीक आ गए।

इस मशहूर क्रिकटर पर हार बैठी दिल

माधुरी का दिल जिस मशहूर क्रिकेटर पर आया था वो कोई और नहीं बल्कि अजय जडेजा (Ajay Jadeja) थे। उनकी मुलाकात फोटो शूट के दौरान हुई। पहली मुलाकात में ही दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। दोनों की केमिस्ट्री भी जबरदस्त थी। दोनों की रोमांटिक फोटोज ने भी उस समय खूबसूरत सुर्खियां बटोरी थी। खबर यह भी आई थी की  अजय जडेजा फिल्म इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं। रिपोर्ट्स की माने तो अजय जडेजा के लिए माधुरी ने कई निर्देशकों से सिफारिश भी की थी। माधुरी के सिफारिश के बावजूद अजय जडेजा का फिल्म इंडस्ट्री में काम करने का सपना साकार नहीं हुआ।

अधूरी रही माधुरी और अजय की प्रेम कहानी

कुछ समय तक अजय और माधुरी की प्रेम कहानी में खुब सुर्खियां बटोरी। दोनों का प्यार परवान चढ़ा मगर किस्मत को कुछ और मंजूर था। कभी हालात तो कभी परिवार की वजह से माधुरी और अजय के बीच दूरियां आई। अजय जडेजा को भारती क्रिकेट टीम का राजकुमार कहा जाता था जबकि माधुरी एक साधारण परिवार से थी।

फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाली लड़की को अजय का परिवार अपनी शाही घराने की बहू नहीं बनाना चाहते थे। जिसकी वजह से उनके रिश्ते में खटास आने लगी। वहीं अजय जडेजा का मैच फिक्सिंग में नाम आने के बाद उनका रिश्ता पूरी तरह से बिखर गया। अजय के मैच फिक्सिंग में नाम आने से माधुरी का परिवार भी इस रिश्ते के खिलाफ हो गया। इसके बाद माधुरी और अजय हमेशा हमेशा के लिए अलग हो गए।

अजय से अलग होने के बाद हुआ दुबारा प्यार

अजय से ब्रेकअप होने के बाद माधुरी ने आगे बढ़ने का फैसला लिया। साल 1999 में धक-धक गर्ल माधुरी ने डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी रचाई। शादी के बाद उन्होंने बड़े परदे से ब्रेक लिया और विदेश में सेटल हो गईं। माधुरी और डॉक्टर नेने के दो बेटे हैं। जब माधुरी के दोनों बेटे बड़े हो गए तो उन्होंने दोबारा मनोरंजन इंडस्ट्री में वापसी की। वह भारत लौट आईं।

Richa Jha

रिचा झा ने इंदिरा स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन से वर्ष 2021 में BAJM की डिग्री प्राप्त की है। एक साल वाइब्रेटिक मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में हिंदी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया है। कुछ समय पहले DNP न्यूज में भी बतौर हिंदी कंटेंट राइटर काम किया। इन्हें हिंदी कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है। अगस्त 2023 से ऋचा thebegusarai.in से जुड़ी। इन्हे लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट पॉलिटिक्स और खेल से जुड़ी खबरों को लिखने में रुझान है।