Saturday, July 27, 2024
Railway News

Indian Railway : रेल पटरी पर लिखे W/L और सी/फा का मतलब जानते हैं आप? आज जान लीजिए

Indian Railways Facts : देश में यात्रा का सबसे आरामदायक साधन रेलवे को माना जाता है। हर दिन करोड़ों यात्री रेलवे से यात्रा करते हैं। ऐसे में ट्रेनों के संचालन के लिए रेलवे विभाग द्वारा कई साइन बोर्ड और नियम-कायदे बनाए गए हैं।

कई बार यात्रियों को इसके बारे में पता नहीं होता। आपने कई बार देखा होगा कि रेलवे लाइन के किनारे C/F और W/L लिखा होता है। लेकिन शायद आप इसका मतलब नहीं समझ पाते होंगे। तो चलिए आज इसका मतलब जानते हैं

ये है साइन बोर्ड का मतलब

रेलवे लाइन के किनारे साइन बोर्ड C/F और W/L लिखा होता है। सुरक्षा को देखते हुए इस बोर्ड को पिला रखा गया है। C/F और W/L काफी महत्वपूर्ण साइनबोर्ड हैं। यह साइन बोर्ड बताता है कि जब ट्रेन उस इलाके में पहुंचे तो ड्राइवर को हॉर्न बजाना शुरू कर देना चाहिए।

सीधे शब्दों में कहें तो यह रेलवे क्रॉसिंग के लिए सीटी की सूचना है। इसका मतलब है सीटी/गेट बजाओ। आमतौर पर यह साइन बोर्ड रेलवे क्रॉसिंग से करीब 250-600 मीटर के दायरे में बनाया जाता है। ये पीले रंग का बोर्ड बहुत महत्वपूर्ण है

ये बोर्ड पीले रंग के बने होते हैं। इसका कारण यह है कि बोर्ड अपने चमकीले रंग के कारण दूर से ही दिखाई देते हैं। हम सभी रेलवे का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसके बारे में ज़्यादातर जानकारी नहीं जानते। हालाँकि, सुरक्षा के लिहाज़ से अगर हम इसके बारे में जान लें तो बेहतर है। इससे न सिर्फ़ रेलवे बल्कि आम लोगों को भी ऐसे मामलों में दुर्घटना से बचने में मदद मिलती है।

Nitesh Kumar Jha

नितेश कुमार झा पिछले 2.5 साल से thebegusarai.in से बतौर Editor के रूप में जुड़े हैं। इन्हें भारतीय राजनीति समेत एंटरटेनमेंट और बिजनेस से जुड़ी खबरों को लिखने में काफी दिलचस्पी है। इससे पहले वह असम से प्रकाशित अखबार दैनिक पूर्वोदय समेत कई मीडिया संस्थानों में काम किया। उनके लेख प्रभात खबर, दैनिक पूर्वोदय, पूर्वांचल प्रहरी और जनसत्ता जैसे अखबारों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। अभी नीतेश दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से MA मास मीडिया कर रहे हैं।