विजय वर्मा की ‘IC 814 : द कंधार हाईजैक’ का टीजर रिलीज, इस दिन नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज

Vivek Shahi
2 Min Read

IC 814 The Kandahar Hijack Teaser: फिल्म निर्माता निर्देशक अनुभव सिन्हा अब अपना स्क्रीनिंग डेब्यू करने को तैयार है। दरअसल अनुभव सिन्हा कंधार हाईजैक पर बनी फिल्म IC 814 लेकर आ रहे है। इस फिल्म में दिया मिर्जा, विजय राज भी हैं। साल 1999 में कांधार हाईजैक की कहानी इस फिल्म के माध्यम से दिखाई गई है।

IC 814: द कंधार हाइजैक का टीजर रिलीज हो चुका है। इसका प्रीमियर 29 अगस्त को Netflix India पर रिलीज होगा। टीजर की शुरुवात भारतीय यात्रियों के एक ग्रुप से होती है जो नेपाल से होते हुए दिल्ली के लिए उड़ान भरता है। अभिनेता विजय वर्मा ने इस फिल्म में पायलट शरण देव का रोल किया है। फ्लाइट उड़ते समय ही 5 आतंकवादी गोलियां चलाने लगती है। इसके बाद असली खेल शुरू होता है। आतंकवादी विमान को हाईजैक करके भारत सरकार से अपने साथियों को छोड़ने को डिमांड करते है।

असली घटना पर आधारित है कहानी:

IC 814 द कंधार हाईजैक एक सच्ची घटना पर आधारित है। जब पाकिस्तानी आतंकियों ने विमान को हाईजैक करके मोस्ट वांटेड आतंकियों को रिहा कराया था। इस फिल्म में विजय वर्मा, नसीरुद्दीन शाह, विजय वर्मा, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा, अरविंद स्वामी, पत्रलेखा चटर्जी जैसे कलाकार शामिल है। इसे आप Netflix India पर देख सकते है। विमान के यात्रियों को 31 दिसम्बर 2000 को रिहा कर दिया गया।

Share This Article
Follow:
Vivek Shahi विवेक शाही 2022 से thebegusarai.in से जुड़े। इन्होंने उत्तर प्रदेश के काशी विद्यापीठ से सत्र 2019- 2021 में पत्रकारिता से स्नातक डिग्री हासिल की..पॉलिटिकल खबरों में शुरू से ही रुचि थी। पत्रकारिता के दौरान ही पॉलिटिकल कंटेंट लिखना शुरू किया। पॉलिटिकल के अलावा, एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स बिट की भी अच्छी समझ है। और इन बिट्स पर काम भी किया है।