Friday, July 26, 2024
Entertainment

Bharti Singh के बेटे का स्कूल में हुआ एडमिशन, रोते हुए बोलीं- “कैसे छोड़के आऊंगी..बहुत छोटा..

भारती सिंह (Bharti Singh) को तो आप जानते ही होंगे। भारती सिंह एक मशहूर महिला कॉमेडियन हैं। इसके अलावा भारती सिंह व्लॉग भी बनती है। लेटेस्ट व्लॉग में भारती सिंह (Bharti Singh) ने अपने बेटे गोले यानी कि लक्ष्य के प्री स्कूल जाने की बात लोगों के साथ शेयर की।

बता दें कि गोला अब 1 साल 9 महीने का हो चुका है। और अब उसका एडमिशन प्री स्कूल में हो चुका है। भारती ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में इस बात की जानकारी लोगों को दी। इस दौरान भारती भावुक हो रही थी। गोला उनसे 3 घंटे दूर रहेगा यह सोचकर ही भारती की हालत खराब है।

रोकर बोली कैसे छोड़कर जाऊंगी

व्लॉग में आप देखेंगे कि भारती गोले के स्कूल जाने के बारे में बताती है। विडियो में वह काफी भावुक लग रही हैं। भारती कहती हैं कैसे छोड़कर जाऊंगी अभी तो छोटा है डायपर पहना है। इतना कहते ही भारती सिंह (Bharti Singh) रो पड़ी।

और फिर झट से उन्होंने अपने आंसू पोंछ लिए क्योंकि यदि हर्ष उन्हें रोता देखते तो गुस्सा करते। भारती ने व्लॉग में यह भी बताया कि गोले के स्कूल ढूंढने में उन्हें काफी दिक्कत हुई। क्योंकि उसके टाइम के हिसाब से स्कूल ढूंढना था।

साल 2022 में हुआ गोले का जन्म

हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiya) और भारती सिंह (Bharti Singh) ने साल 2017 में शादी रचाई। उनकी शादी 3 दिसंबर को हुई। 3 अप्रैल 2022 को उनके बेटे लक्ष्य यानी की गोले का जन्म हुआ। भारती सिंह एक जानी मानी कॉमेडियन है। भारती और हर्ष रियलिटी शोज भी होस्ट करते हैं। इनका यूट्यूब चैनल भी है। इसके साथ वह अपना पॉडकास्ट शो भी चलाते हैं।

यह भी पढ़ें: Bhakshak Trailer Release : रोंगटे खड़े कर देगा ‘भक्षक’ का ट्रेलर, सच की खोज में निकलीं भूमि पेडनेकर…

Richa Jha

रिचा झा ने इंदिरा स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन से वर्ष 2021 में BAJM की डिग्री प्राप्त की है। एक साल वाइब्रेटिक मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में हिंदी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया है। कुछ समय पहले DNP न्यूज में भी बतौर हिंदी कंटेंट राइटर काम किया। इन्हें हिंदी कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है। अगस्त 2023 से ऋचा thebegusarai.in से जुड़ी। इन्हे लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट पॉलिटिक्स और खेल से जुड़ी खबरों को लिखने में रुझान है।