Thursday, July 25, 2024
Knowledge

सड़क किनारे क्यों लगा होता है ये लाल रंग का Sign Board? जान लें वरना हो सकते हादसे के शिकार…

Road Side Sign Boards: सड़क के किनारे हमेशा लाल रंग का साइन बोर्ड (Sign Board) क्यों लगता होता है? अपने कभी ना कभी जरूर नोटिस किया होगा की सड़कों के किनारे साइन बोर्ड हमेशा लाल रंग का लगा होता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि आखिर ऐसा क्यों? अगर नहीं तो चलिए समझते हैं.

दरअसल, लाल रंग खतरे की निशानी को दर्शाता है और इसे महत्वपूर्ण बात की लाल रंग लोगों का ध्यान अपनी और ज्यादा आकर्षित करता है. इसके अलावा लोग लाल रंग को देखते ही सचेत हो जाते हैं और कमल की बात है कि यह रंग दूर से ही दिख जाता है.

इसीलिए सड़कों के किनारे साइन बोर्ड पर लाल रंग का इस्तेमाल किया जाता है. वहीं सड़कों के किनारे साइन बोर्ड (Sign Board) पर लाल रंग का इस्तेमाल सावधान रहें धीमी गति से चलें और रुकने यानी स्टॉप के लिए किया जाता है. इसके साथ साथ यह खतरे की निशानी को भी दर्शाता है.

सड़क के किनारे लगे लाल रंग के साइन बोर्ड का क्या उपयोग?

  • स्टॉप साइन:- सड़क के किनारे लगे साइन बोर्ड पर लाल रंग का इस्तेमाल स्टॉप साइन के लिए भी किया जाता है. जो ड्राइवर को खतरा से बचाने में मदद करता है.
  • सावधानी :- सावधानी के संकेत को दर्शाने के लिए लाल रंग का इस्तेमाल किया जाता है. क्योंकि अक्सर दूसरा रंग होने की वजह से लोगों से चुक हो जाती है और वह खतरे का शिकार हो जाते हैं. इसीलिए लाल रंग का इस्तेमाल किया जाता है.
  • यातायात संकेत: – सड़क के किनारे लगे साइन बोर्ड पर और यातायात सिग्नल पर लाल, हरे और पीले रंग का इस्तेमाल किया जाता है. जिसमें लाल रंग का इस्तेमाल इसलिए किया जाता है. ताकि वाहन चालक सिग्नल पर खड़ा हो सके.

कुछ सड़कों किनारे नहीं लगा होता है साइन बोर्ड

हालांकि कुछ सड़कों के किनारे आज भी साइन बोर्ड (Sign Board) में लाल रंग नहीं होता है. उदाहरण के तौर पर देखा जाए तो, आमतौर पर शहर केंद्र, हॉस्पिटल के आसपास साइन बोर्ड पर हरे रंग का इस्तेमाल किया जाता है. ऐसा इसलिए किया जाता है, ताकि वाहन चालक को इस बात की जानकारी मिल सके कि वह खतरे से सुरक्षित है.

Vivek Yadav

विवेक यादव डिजिटल मीडिया में पिछले 2 सालों से काम कर रहे हैं. thebegusarai में विवेक बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. इससे पहले 'एमपी तेजखबर' के साथ इन्होंने अपनी पारी खेली है. विवेक ऑटो, टेक, बिजनेस, नॉलेज जैसे सेक्शन में लिखने में इनकी विशेष रुचि है. इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से अपनी स्नातक की पढ़ाई की है। काम के अलावा विवेक को किताबें पढ़ना, लिखना और नई जानकारी जुटना काफी अच्छा लगता है।