Friday, July 26, 2024
Knowledge

आखिर मिट्टी के तेल यानी केरोसिन का रंग नीला ही क्यों होता है? यहाँ जान लीजिए

मिट्टी के तेल का कोई रंग नहीं होता। यह रंगहीन होता है। मगर आपने हमेशा मिट्टी के तेल का रंग नीला ही देखा होगा। तो क्या आपने सोचा है की मिट्टी के तेल का रंग नीला क्यों होता है। इसके पिछे का क्या कारण है। यदि आपको इसके पीछे का कारण जानना है तो हमारी यह आर्टिकल जरूर पढ़ें।

मिट्टी के तेल का रंग नीला होने का कारण?

दरअसल मिट्टी के तेल का रंग नीला होने के पिछे सरकार का दिमाग है। आपको बता दें कि भारत सरकार मिट्टी के तेल का रंग नीला रखकर कालाबाजारी को रोकना चाहती है। आप सोच रहे होंगे की मिट्टी के तेल का रंग नीला होने से कालाबाजारी कैसे रुकेगी। तो बता दें कि भारत सरकार हर राशन कार्ड पर मिट्टी का तेल मुहैया कराती है। मगर भारी संख्या में यह तेल कालाबाजारी के हत्थे चढ़ जाती है। इसको रोकने के लिए भारत सरकार के द्वारा यह तरकीब निकाली गई है।

भारत सरकार का कदम

राशन का तेल गैर कामों में इस्तमाल ना किया जाए इस वजह से मिट्टी के तेल का रंग नीला रखा गया है। सरकार के इस कदम के पिछे यह मकसद है की जो तेल लोगों के लिए आया है वह कालाबाजारी के हाथों ना चढ़े। तेल नीला रखने से यह बात पता चल जाति है की यह राशन की है। यदि सरकार नीले के बजाय सफेद रंग का तेल बंटवाती है तो उन्हें ज्यादा फायदा होता और साथ ही कंपनियों को भी इससे फायदा होता। मगर कालाबाजारी को रोकने के लिए सरकार यह नुकसान उठाने के लिए तैयार है।

Richa Jha

रिचा झा ने इंदिरा स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन से वर्ष 2021 में BAJM की डिग्री प्राप्त की है। एक साल वाइब्रेटिक मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में हिंदी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया है। कुछ समय पहले DNP न्यूज में भी बतौर हिंदी कंटेंट राइटर काम किया। इन्हें हिंदी कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है। अगस्त 2023 से ऋचा thebegusarai.in से जुड़ी। इन्हे लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट पॉलिटिक्स और खेल से जुड़ी खबरों को लिखने में रुझान है।