क्या आप जानते हैं Hotel और Motel में क्या है अंतर? अक्सर लोग इनमें रहते हैं कंफ्यूज!

Hotel or Motel : भारत में अपने कई सारे रेस्टोरेंट और होटल देखे होंगे। आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ होटल में जाकर रुके भी होंगे और वहां खाना भी खाया होगा। होटल में तो कई सारे लोग जाते रहते है। लेकिन होटल की तरह ही एक और नाम है जिसे मोटल कहते हैं।

क्या आपने कभी इसका नाम सुना है? क्या आप लोग मोटल के बारे में जानते है कि ये क्या होता है? अगर नहीं जानते हैं तो आज इस आर्टिकल के तहत हम आपको होटल और मोटल दोनों के बीच अंतर बताने वाले है। आइये जानते है विस्तार से…..

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि होटल (Hotel) तो आपको कई जगह देखने को मिल जाएंगे। होटल में लोगों के रोकने के लिए कमरे होते हैं, पार्किंग की व्यवस्था होती है और खाने पीने का सामान भी मिल जाता है। इसी तरह होटल की गई लंबी चैन होती है जो 1 स्टार से लेकर 7 स्टार तक होती है। इनमे ताज होटल, रेडीसन, ओबेरॉय आदि का नाम भी शामिल है।

लेकिन आप लोग मोटल (Motel) के बारे में नहीं जानते होंगे, जिसके बारे में आज हम आपको विस्तार से बताने जा रहे है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दे कि मोटल का (Hotel or Motel) नाम मोटर और होटल से मिलकर बना हुआ है। ये उन लोगों के लिए हो अक्सर हाईवे पर लंबे सफर करते रहते है।

मोटल ज्यादा बड़े नहीं होते है और ना ही आपको यहां किचन और खाने की व्यवस्था मिलती है। यहाँ पर आपको केवल पार्किंग (Parking) की व्यवस्था मिलती है। आपको बता दें भारत में जिस तरह से होटल काफी ज्यादा संख्या में है उसी तरह ज्यादातर विदेशों में मोटल (Hotel or Motel) होते है जो आपको कम खर्च में आराम की सुविधा मुहैया करवाते है। यहां पर आप आराम से रुक सकते है अगर आप लंबा सफर करके थक चुके है और अगर आपको आराम करना है।