Friday, July 26, 2024
Spirituality

Shanivaar Totke : शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए दाल से करें यह उपाय, तुरंत मिलेगा फायदा..

Shanivaar Totke : यह तो आप सभी जानते हैं कि शनिवार के दिन न्याय के देवता शनि देव की पूजा की जाती है। यहां तक कि हमें ऐसा बताया जाता है कि अगर शनिदेव हमारे ऊपर प्रसन्न हो गए तो हमारे काम में तरक्की और सफलता 2 गुना बढ़ जाती है।

अगर किसी व्यक्ति को शनि दोष है तो उससे भी छुटकारा मिल जाता है। लेकिन आप लोगों के जानकारी के लिए बता दें कि हिंदू शास्त्रों में शनि देव को खुश करने के कई सारे उपाय बताए गए हैं। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके जीवन में सुख समृद्धि और खुशहाली आ जाएगी।

हमारे हिंदू धर्म के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि शनिदेव हमारे अच्छे बुरे कर्मों के अनुसार ही हमें फल देते हैं। जैसे कि अच्छे कर्म करने वालों के लिए शुभ और बुरे कर्म करने वालों के लिए अशुभ फल दिए जाते हैं।

लेकिन आज हम आपको ऐसी जानकारी देने जा रहे हैं जिसके बारे में आपने कभी नहीं सुना होगा। दरअसल शनिदेव के शास्त्रों के अनुसार उड़द के दाल का वर्णन किया गया है जिसके कुछ उपाय से आप अपने जीवन की प्रतिक्रियाएं बदल पाएंगे। इतना ही नहीं बल्कि उड़द की दाल से जुड़े टोटके भी काफी असरदार बताए जाते हैं और तो और धन में वृद्धि के साथ-साथ व्यक्ति के सौभाग्य में भी बदलाव आता है।

शनिवार को कर ले उड़द की दाल का उपाय

अगर आप लंबे समय से शनि दोष के कारण परेशान चल रहे हैं तो आप उड़द की दाल से अपने जीवन की रेखाओं को बदल सकते हैं। बस आपको पूरे विधि विधान के साथ शनिवार के दिन पूजा करनी होगी। यहां तक कि आप जब भी शनिदेव की पूजा करें तो उस दौरान उड़द की दाल को भी शामिल कर ले। आप उड़द की दाल के तीन से चार दाने अपने सिर से उतार कर कव्वे को खिला दें, जिससे आपका शनि दोष उतर जाएगा।

हमारे हिंदू धर्म के अनुसार ऐसा बताया गया कि अगर हमें बार-बार काम में परेशानियां आ रही है और सब कुछ करने के बावजूद भी काम नहीं बन पा रहा है तो आपको शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे उड़द की दाल रखनी है और आगे की तरफ बढ़ जाना है।

यहां तक कि आपको पीछे मुड़कर दोबारा नहीं देखना है ऐसा करने से भी आपकी परेशानियां कम हो जाएगी। इतना ही नहीं बल्कि अगर आप 11 दिन तक इस टोटके को अपनाएंगे तो जल्द ही आपको असर नजर आने लगेगा।

हमारे हिंदू धर्म के अनुसार ऐसा भी बताया जा रहा है कि काफी लंबे समय से आर्थिक तंगी का शिकार हो रहे हैं तो आप अपने सिरहाने के पास एक बर्तन में सरसों का तेल लेकर सो जाएं। दूसरे दिन उठकर आपको उसी तेल में उड़द के दाल के पकोड़े बनाने हैं और किसी गरीब को खिला देना है। ऐसा करने से भी आपको धन में लाभ होगा और जल्द ही आर्थिक तंगी में सुधार आने लगेगा।

अगर आप नया बिजनेस चालू करने का सोच रहे हैं तो सबसे पहले एक लोहे की छोटी सी चीज खरीद कर उस जगह पर रख दे और फिर जहां आप दुकान या फिर बिजनेस खोलना चाहते हैं, वहां पर स्वास्तिक बना दे। बनाए गए स्वास्तिक पर ही आपको उड़द की दाल के कुछ दाने रखने हैं और हाथ जोड़कर कहना है कि आपके बिजनेस में वृद्धि हो। ऐसा कहा जाता है कि यह सब टोटके करने से आपको जल्द से जल्द फायदा नजर आने लगेगा।

Durga Partap

दुर्गा प्रताप पिछले 1 सालों से बतौर Editor में के रूप में thebegusarai.in से जुड़े। इन्हें बिजनेस, ऑटोमोबाइल्स और खेल जगत से जुड़ी खबरे को गहराई से लिखने में काफी दिलचस्पी है। पिछले 5 साल से वह कई समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में लगातार योगदान देते रहे हैं। दुर्गा ने MDSU से BCA की पढ़ाई पूरी की है।