बच्चा पैदा करने का अनोखा तरीका! मह‍िलाएं ये पत्थर रखकर सो जाएं तो हो जाएंगी प्रेग्‍नेंट, जानकर आप हैरान रह जाएंगे

उत्तरी पुर्तगाल में एक ऐसा रहस्यमई पहाड़ है जिसे बर्थिंग स्टोन के नाम से भी जाना जाता है। दरअसल इसका नाम पेड्रास पेरीडीरास पहाड़ है। दरअसल यह पहाड़ चमत्कारिक रूप से शिशु चट्टानों को जन्म देता है। इस दौरान ऐसा प्रतीत होता है कि पहाड़ से छोटे-छोटे बच्चों जिसे चट्टानें बाहर निकल रही है।

इसलिए इसे प्रेग्नेंट स्टोन या मदर रॉक भी कहा जाता है। इस पहाड़ की लंबाई लगभग 1 किलोमीटर तथा चौड़ाई 600 मीटर के लगभग है। यह पर्वत ग्रेनाइट के पत्थरों से बना हुआ है तथा रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी चट्टानें लगभग 300 मिलियन वर्ष से ज्यादा पुरानी है। अक्सर चट्टानों की चोटी 2 से 12 सेंटीमीटर के बीच की चट्टानें बाहर आती रहती है। जो की पर्वत के बच्चों की तरह प्रतीत होती है।

पास से जाकर देखने पर प्रतीत होता है कि यह पर्वत इन छोटी-छोटी अंडाकर चट्टानी गांठों से घिरा हुआ है तथा इसकी बाहरी परत बायोटाइट से बनी हुई है। जो की एक अभ्रक है। दरअसल बारिश या ओस का पानी इसकी दरारों के अंदर चला जाता है और जब सर्दी का समय आता है तब यह पूरी तरह से जम जाता है।

यह देखने में ऐसा प्रतीत होता है की बड़ी ग्रेनाइट चट्टानों में से बेबी गांठे बाहर धकेलती हुई दिखाई देती है। साइंटिस्ट भी इस बात का पता लगा रहे हैं कि आखिर पर्वत से इतनी छोटी-छोटी चट्टानें लगातार बाहर कैसे आती है। साथ ही भूविज्ञानी भी यह समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर यह छोटे शिशु पिंड क्यों उत्पन्न होते हैं।

वहीं स्थानीय लोगों की मानी जाए तो वह इन चट्टानों को प्रजनन का प्रतीक मानते है। साथ ही स्थानीय लोगों की यह मान्यता है कि यदि कोई महिला गर्भवती होना चाहती है तो वह अपने तकिये के नीचे इसकी एक चट्टान को रखकर सो जाए तो वह प्रेग्नेंट हो जाती है। यही कारण है कि दुनिया पर से महिला यहां पर आती है और इन पत्थर के छोटे टुकड़े को अपने साथ लेकर जाती है।

हालांकि इस बात का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि यह पत्थर कपल्स को प्रेग्नेंट होने में सहायता प्रदान करते हैं या नहीं। परंतु स्थानीय लोगों की यही मान्यता है कि जो महिला यहां पर आती है और यहां से छोटे पत्थर को ले जाती है वह प्रेग्नेंट हो जाती है। वहीं प्रेग्नेंट होने के बाद भी कई महिला यहां पर पूजा करने आती है और इसे बेबी स्टोन के नाम से बुलाती है।

हालांकि सरकार ने अब इसके विक्रय पर रोक लगा दी है। परंतु यदि आप यहां पर जाएंगे तो कई महिला चोरी छिपे इन चट्टानों को आज भी बेचती है। यही कारण है कि पहले की तुलना में अब काफी चट्टानें टूटकर गिरना कम हो गई है।