Friday, July 26, 2024
Knowledge

पानी के बाद दुसरे नम्बर पर क्या पीना पसंद करते हैं लोग ?

जैसा की हम जानते हैं की पानी ही जीवन का आधार है। पानी से हमारी प्राकृतिक संपदा है जो हमें सबसे ज्यादा मूल्यवान उपहार देती है। पानी की जरूरत सिर्फ पीने के लिए ही नहीं बल्कि खेती, औद्योगिक उत्पादन, के साथ साथ साफ रहने के लिए भी जरूरी है। लेकिन आज हम पानी नहीं, बल्कि आपको यह बताने वाले हैं की पानी के बाद दूसरे नम्बर पर लोग क्या पीना पसंद करते हैं।

दुनिया भर में दुसरे नंबर पर लोग चाय का सेवन करते हैं, अलग अलग जगह पर चाय अलग अलग तरह से तैयार की जाती है। हर जगह का स्वाद भी अलग होता है। ज्यादातर जगह पर चाय को दवा के तौर पर इस्तेमाल में लेते हैं। जिसके अनेकों फायदे हैं, चाय को 2000 साल पहले से लोग पीते आ रहे हैं। और यह विश्व में पिए जाने वाला दूसरा पेय पदार्थ है।

चाय के पीछे काफी कहानिया मशहूर है, ऐसा कहा जाता है की एक बार एक चीनी राजा अपने बगीचे में बैठकर गरम पानी पी रहे थे, तेज़ हवा के कारण कुछ पत्तियां उनके पानी में आ गिरी और पानी का रंग और स्वाद दोनों बदल गए। राजा का नाम शेन नुंग था। भारत में लोग सबसे ज्यादा चाय पीते हैं, और इतना ही नहीं बल्कि 1881 में स्थापित भारतीय चाय संघ (ITA) भारत का चाय उत्पादकों का प्रमुख और पुराना संगठन है।