Thursday, July 25, 2024
Education

Navodaya School : नवोदय विद्यालय में बच्चों को कैसे होगा एडमिशन? कितनी है फीस, जानें- विस्तार से…

Navodaya School Admission 2024 : नवोदय विद्यालय भारत के प्रतिष्ठित सरकारी विद्यालयों में से एक है। इसमें दाखिला लेने वाले बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा दी जाती है। नवोदय विद्यालय (Navodaya School) के एंट्रेंस एग्जाम को पास कर आए बच्चों को कई सुविधाएं मुफ्त में दी मिलती है। तो चलिए आज हम आपको नवोदय विद्यालय की फीस और स्कूल के द्वारा दी जाने वाली फ्री सुविधाओं के बारे में बताते हैं।

कब हुई स्थापना

नवोदय विद्यालय (Navodaya School) की स्थापना साल 1986 में भारत सरकार द्वारा की गई। आज हमारे देश में जवाहर नवोदय विद्यालय की कुल संख्या 661 है। स्कूल में बच्चों के लिए हॉस्टल, कर्मचारी आवास, मेस, खेल के मैदान, लाइब्रेरी जैसी ही तमाम सुविधाएं हैं। नवोदय विद्यालय की स्थापना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य देना है। ताकि ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आए बच्चों को भी अपना भविष्य बेहतर बनाने का अवसर मिले।

कितनी है फीस?

नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा (Navodaya School Entrance Exam) का रिजल्ट आ चुका है। आप एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट नवोदय विद्यालय समिति की ऑफिसियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। नवोदय विद्यालय में दाखिला एंट्रेंस एग्जाम के जरिए होता है। कई लोग यह जानना चाहते होंगे कि आखिर नवोदय विद्यालय की फीस कितनी है? जैसा कि आप सभी को पता है की नवोदय विद्यालय (Navodaya School) एक सरकारी संस्थान है।

इस वजह से यहां बच्चों को फ्री में शिक्षा दी जाती है। हालांकि विद्यालय विकास निधि के रूप में हर महीने 600 रुपए लिए जाते हैं। जिन बच्चों के माता-पिता सरकारी कर्मचारी हैं उनसे 1500 रूपए लिए ली जाती है। अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति, गरीबी रेखा के निचे (Below Poverty Line) के नीचे आने वाले परिवार के बच्चों और लड़कियों से विद्यालय विकास निधि शुल्क भी नहीं लिया जाता है।

क्या-क्या मिलती है सुविधाएं

नवोदय विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों को भोजन, आवास किताबे, स्टेशनरी का सामान बिल्कुल फ्री रहता है। साथ ही आने जाने के लिए बस या ट्रेन का किराया भी दिया जाता है।

Richa Jha

रिचा झा ने इंदिरा स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन से वर्ष 2021 में BAJM की डिग्री प्राप्त की है। एक साल वाइब्रेटिक मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में हिंदी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया है। कुछ समय पहले DNP न्यूज में भी बतौर हिंदी कंटेंट राइटर काम किया। इन्हें हिंदी कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है। अगस्त 2023 से ऋचा thebegusarai.in से जुड़ी। इन्हे लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट पॉलिटिक्स और खेल से जुड़ी खबरों को लिखने में रुझान है।