Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    बेगूसराय रेलवे पर आधुनिक NFR स्टॉल्स की शुरुआत, यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं..

    January 7, 2026 7:30 pm

    Begusarai Job Camp : बेगूसराय में जॉब कैंप का आयोजन, 142 अभ्यर्थियों का हुआ चयन…

    January 7, 2026 7:22 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में मुखिया व पंचायत कर्मियों ने ली ‘स्वस्थ ग्राम संकल्प शपथ’…

    January 7, 2026 7:14 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»Kabar Tal की जैवविविधता पर संकट: अंधाधुंध शिकार से घट रही जलीय घोंघों की संख्या..
    Begusarai News

    Kabar Tal की जैवविविधता पर संकट: अंधाधुंध शिकार से घट रही जलीय घोंघों की संख्या..

    Mahesh BhartiBy Mahesh BhartiDecember 18, 2025 9:56 amNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Apple snails are disappearing from the waters of Kabar Tal.
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    Kabar Tal : जैव विविधता किसी भी पारिस्थितिकी तंत्र की मूल विशेषता होती है। इसके बिना किसी भी पारितंत्र की कल्पना नहीं की जा सकती। बिहार के एकमात्र घोषित रामसेर साइट वेटलैंड काबर टाल की पहचान भी उसकी समृद्ध जैवविविधता से ही है। लेकिन मानवीय स्वार्थ और अंधाधुंध दोहन के कारण यह जैवविविधता आज गंभीर संकट के दौर से गुजर रही है।

    बिहार के बेगूसराय जिले के मंझौल प्रखंड स्थित काबर टाल के मीठे पानी में बड़ी संख्या में पाए जाने वाले जलीय घोंघे यहां की जैवविविधता के प्रमुख घटक रहे हैं। कभी काबर टाल के जल क्षेत्र में तैरते ये घोंघे आसानी से देखे जा सकते थे, लेकिन अब इनकी संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसका मुख्य कारण स्थानीय लोगों द्वारा इनका बड़े पैमाने पर शिकार कर बाजार में मांस के रूप में बिक्री किया जाना है।

    जलीय घोंघे को अंग्रेजी में एप्पल स्नेल (Apple Snail) कहा जाता है, जबकि इसका वैज्ञानिक नाम एम्पुल्लारिडी (Ampullariidae) है। यह जीव मीठे पानी के क्षेत्रों में पाया जाता है और सामान्यतः तैरते हुए जीवन व्यतीत करता है। इसका शरीर एक कठोर आवरण यानी खोल में सुरक्षित रहता है, जो मुख्य रूप से कैल्शियम कार्बोनेट से बना होता है। यह खोल न केवल घोंघे की सुरक्षा करता है, बल्कि उसके विकास और पोषण की अनुकूलता के साथ आकार में भी बढ़ता जाता है।

    घोंघा अत्यंत धीमी गति से चलने वाला जीव है। यह अपने खोल के भीतर से सिर बाहर निकालकर कीचड़युक्त और उथले पानी में भी आसानी से विचरण करता है। इसका मुंह एक पतले कवच जैसे ढक्कन से ढका रहता है, जो बाहर निकलने के बाद ही खुलता है। मिट्टी और जल में मौजूद अनेक सूक्ष्म जीवों को खाकर यह जल को स्वच्छ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस प्रकार यह काबर टाल के पारितंत्र को संतुलित रखने वाला एक आवश्यक घटक है।

    विशेषज्ञों के अनुसार, घोंघे की संख्या में हो रही गिरावट काबर टाल के पारिस्थितिकी तंत्र के लिए खतरे की घंटी है। पहले जहां यह जीव प्रचुर मात्रा में पाया जाता था, वहीं अब इसकी उपलब्धता लगातार कम होती जा रही है। अंधाधुंध पकड़कर बाजार में बेचने से इसकी प्रजातियों पर संकट गहराता जा रहा है, जिसका सीधा असर वेटलैंड की जैवविविधता पर पड़ रहा है।

    घोंघे का मांस औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। चिकित्सकों के अनुसार, एनीमिया यानी रक्त की कमी और यक्ष्मा जैसी बीमारियों में इसके सेवन की सलाह दी जाती है। इसके अलावा यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम और नियंत्रित करने में सहायक है। मेमोरी पावर बढ़ाने, हड्डियों को मजबूत करने तथा शरीर में आयरन की कमी को दूर करने में भी इसका महत्वपूर्ण स्थान बताया जाता है। इन्हीं गुणों के कारण बाजार में इसकी मांग लगातार बनी रहती है।

    काबर टाल क्षेत्र में घोंघा पकड़ने की परंपरा काफी पुरानी है। आसपास के बाजारों में इसके मांस की खूब बिक्री होती है। काबर टाल के इर्द-गिर्द स्थित बाजारों में घोंघे का मांस 150 से 200 रुपये प्रति किलो तक बिकता है। इसके अलावा, इसके खोल में कैल्शियम कार्बोनेट की मात्रा अधिक होने के कारण मछुआरे और स्थानीय लोग इसे जलाकर चूना तैयार करते रहे हैं। एक समय था जब घोंघों की बहुलता के कारण काबर टाल के चारों ओर बसे गांवों में प्राकृतिक चूना बनाने का यह कार्य एक प्रकार के गृह उद्योग के रूप में फल-फूल रहा था।

    हालांकि, लगातार शिकार और घटती संख्या के कारण अब यह पारंपरिक उद्योग लगभग बंद हो चुका है। पर्यावरणविदों का मानना है कि यदि घोंघों के संरक्षण की दिशा में जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो काबर टाल का पारितंत्र गंभीर रूप से प्रभावित हो सकता है। घोंघों की कमी से जल शुद्धिकरण की प्राकृतिक प्रक्रिया बाधित होगी, जिसका असर अन्य जलीय जीवों और पक्षियों पर भी पड़ेगा।

    Crisis at Kabar Tal Kabar Tal Kabar Tal News
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Article1 जनवरी से घटने वाले हैं CNG-PNG के दाम; जानिए – कितना सस्ता होगा?
    Next Article Bihar sports: बिहार करेगा 2028 नेशनल यूथ गेम्स की मेजबानी;ओलंपिक ट्रेनिंग सेंटर की मंजूरी
    Mahesh Bharti
    • Website

    ये भी पढ़ें।

    बेगूसराय रेलवे पर आधुनिक NFR स्टॉल्स की शुरुआत, यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं..

    January 7, 2026 7:30 pm

    Begusarai Job Camp : बेगूसराय में जॉब कैंप का आयोजन, 142 अभ्यर्थियों का हुआ चयन…

    January 7, 2026 7:22 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में मुखिया व पंचायत कर्मियों ने ली ‘स्वस्थ ग्राम संकल्प शपथ’…

    January 7, 2026 7:14 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    बेगूसराय रेलवे पर आधुनिक NFR स्टॉल्स की शुरुआत, यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं..

    By सुमन सौरबJanuary 7, 2026 7:30 pm

    Begusarai Station : सोनपुर रेल मंडल के DRM अमित सरन ने आज बेगूसराय रेलवे स्टेशन…

    Begusarai Job Camp : बेगूसराय में जॉब कैंप का आयोजन, 142 अभ्यर्थियों का हुआ चयन…

    January 7, 2026 7:22 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में मुखिया व पंचायत कर्मियों ने ली ‘स्वस्थ ग्राम संकल्प शपथ’…

    January 7, 2026 7:14 pm

    Bihar News : बिहार में औद्योगिक निवेश को मिलेगा बड़ा बढ़ावा, BIIPP 2025 की घोषणा…

    January 7, 2026 6:48 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.