अब मजदूरों को भी मिलेंगे कर्मचारियों जैसे लाभ? टाइम पर सैलरी..अन्य फायदे, जानें-

सुमन सौरब
2 Min Read

जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं कि देश में मजदूरों प्रतिदिन के हिसाब से वेतन दिया जाता है. उसके आलाव उन्हें कोई भी सुविधा नहीं दे जाती है. लेकिन हाल ही में केंद्रीय श्रम मंत्रालय ने राज्यों से सभी श्रमिकों तक स्वास्थ्य, बीमा एवं आकस्मिक लाभ जैसे 100% कवरेज सुनिश्चित करने के लिए सामाजिक सुरक्षा लाभों का विस्तार करने के साथ कल्याण बोर्डों (Welfare Boards) का कामकाज सुधारने के लिए प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करने को कहा है….

श्रम मंत्रालय ने कहा कि भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिकों (BOCW) पर गठित निगरानी समिति की बीते 13 जनवरी को हुई बैठक में यह विचार सामने आया. बैठक में केंद्रीय श्रम सचिव सुमिता डावरा ने कहा की कि राज्य और केंद्रशासित प्रदेश BOC श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा का कवरेज बढ़ाने के लिए उपकर निधि के इस्तेमाल के लिए जरूरी कदम उठाएंगे. वर्तमान में देशभर के विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के BOCW कल्याण बोर्डों के साथ लगभग 5.73 करोड़ श्रमिक पंजीकृत हैं .

केंद्रीय श्रम सचिव सुमिता डावरा ने श्रमिकों के पंजीकरण तंत्र को मजबूत करने, सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा ई-श्रम पोर्टल (E-Shram Portal) के साथ BOCW बोर्डों के आंकड़ों का API एकीकरण, सभी श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य, बीमा एवं आकस्मिक लाभ जैसे 100% कवरेज सुनिश्चित करने पर जोर दिया…

Share This Article
सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।