RBI ATM Guidelines : आज इस बदलते दौर में लोगों के पास कई विकल्प मौजूद हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण एटीएम मशीन है। अब लोगों को पैसे निकालने के लिए बैंक में लंबी कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। अब जब भी हमें कैश की जरूरत होती है तो हम एटीएम से पैसे निकाल लेते हैं।
लेकिन कई बार ऐसा भी देखा जाता है कि लोग एटीएम से कैश निकाल लेते हैं। लेकिन कैश नहीं निकला बल्कि खाते से पैसे कट गए। ऐसे में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, ऐसा होने पर पैसे अपने आप खाते में वापस आ जाते हैं। आइए जानते हैं इसमें कितने दिन लगते हैं।
इतने दिन में आ जाते हैं पैसे
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जारी गाइडलाइंस के मुताबिक, अगर किसी ने एटीएम से ट्रांजैक्शन किया है और पैसे नहीं निकले हैं बल्कि खाते से रकम कट गई है। तो ऐसी स्थिति में बैंक को ट्रांजेक्शन के 5 दिन के भीतर पैसे वापस खाते में भेजना होता है। हालांकि ऐसा कई मौकों पर देखा गया है।
यदि ऐसा होता है, तो राशि स्वचालित रूप से रिवर्स हो जाती है और 24 घंटे या 48 घंटे के भीतर खाते में जमा हो जाती है। लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो बैंक को आपको इसकी भरपाई करनी होगी। जो 5 दिन बाद लागू हो जाता है। अगर बैंक 5 दिन के बाद आपका पैसा वापस नहीं करता है। तो उसे हर दिन 100 रूपए का मुआवजा देना होगा।
ऐसी स्थिति में करें ये काम
आमतौर पर एटीएम से लेनदेन करते समय ऐसा नहीं होता है। लेकिन अगर आपके साथ कभी ऐसा होता है। तो आपको ट्रांजैक्शन के बाद जो रसीद मिलती है। इसे संभालकर रखना चाहिए। और अगर पैसा नहीं निकला है तो आपको तुरंत अपने बैंक के कस्टमर केयर से संपर्क करना चाहिए और उन्हें इसकी जानकारी देनी चाहिए। इसके साथ ही आप अपनी शाखा में जाकर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।