Thursday, July 25, 2024
Business

PhonePe ने लॉन्च किया अपना नया App Store- अब Google Play Store की बोलती होगी बंद! जानें – विस्तार से….

PhonePe : अगर आप अपने स्मार्टफोन के लिए कोई भी ऐप डाउनलोड करते हैं तो सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) की ही बात आती है। हर कोई व्यक्ति ऐप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर में ही उसे ढूंढता है। सामान्य शब्दों में कहा जाए तो एंड्राइड मोबाइल मार्केट की दुनिया में गूगल (Google) इकलौती एक ऐसी कंपनी है। इसलिए गूगल द्वारा बनाए गए हर नियम को अन्य कंपनी और ऐप को मानना जरूरी हो जाता है।

अब होगी Google की छुट्टी

यही वजह है कि गूगल (Google) अपने हिसाब से हर एक ऐप से चार्ज वसूलता है, जिससे ऐप डेवलपर्स लंबे वक्त से परेशान है। लेकिन अब Google के इस एकछत्र राज को मिटाने का समय आ चुका है। या फिर ऐसा कह सकते है कि इस राज में बंटवारा करने दूसरी कंपनी आ रही है। हम ऐसा इसलिए कह रहे है क्योंकि अब PhonePe ने अपना नया Indus प्ले स्टोर ऐप लॉन्च कर दिया है।

2025 तक रहेगा फ्री

वॉलमार्ट ओन्ड PhonePe ने एक नया एंड्रॉइड बेस्ड मोबाइल एप्लीकेशन स्टोर में करीब 2 लाख ऐप मिलेंगे। इसकी सबसे अच्छी बात ये है कि ये ऐप स्टोर आपको 12 भाषाओं में उपलब्ध होगा। इस पर आपसे 1 अप्रैल 2025 तक लिस्टिंग के लिए कोई फीस नहीं ली जाएगी। भारत में बड़ी संख्या में स्मार्टफोन यूजर्स हैं और हर रोज हजारों की संख्या में मोबाइल ऐप्स डाउनलोड किए जाते है।

मिलेगी ये सुविधाएं

  • PhonePe के Indus App Store के दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में लॉन्च किया गया है। इस ऐप स्टोर से मोबाइल ऐप डाउनलोड आप मार्च से शुरू कर सकते है। ऐसी उम्मीद है कि ये भारत की डिजिटल यात्रा की राह में मील का पत्थर साबित हो सकता है।
  • Indus App Store पर डेवलपर्स थर्ड पार्टी पेमेंट गेटवे का इस्तेमाल करने के लिए स्वतंत्र होंगे। इस ऐप स्टोर पर आपको 45 ऐप केटेगरीज मिलेगी। साथ ही ब्रांड न्यू शार्ट वीडियो बेस्ड वीडियो सुविधा ऑफर की जाएगी।

Durga Partap

दुर्गा प्रताप पिछले 1 सालों से बतौर Editor में के रूप में thebegusarai.in से जुड़े। इन्हें बिजनेस, ऑटोमोबाइल्स और खेल जगत से जुड़ी खबरे को गहराई से लिखने में काफी दिलचस्पी है। पिछले 5 साल से वह कई समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में लगातार योगदान देते रहे हैं। दुर्गा ने MDSU से BCA की पढ़ाई पूरी की है।