Electric Car Loan : मात्र ‘0’ रूपये में घर लाएं इलेक्ट्रिक वाहन, ये बैंक दे रहा 100% तक लोन, जानें – सबकुछ…

Electric Car Loan : आज के जमाने में हर किसी व्यक्ति के पास टू व्हीलर या फोर व्हीलर होना तो जरूरी हो गया है। अगर आपको कोई जरूरी काम है तो भी साधन की जरूरत होती है। इमरजेंसी में कहीं पर आने-जाने के लिए अभी गाड़ी चाहिए होती है। जो लोग पहले टू व्हीलर चला रहे थे अब वह फोर व्हीलर खरीदने के बारे में सोच रहे हैं। अगर आपको भी बदलते समय के साथ फोर व्हीलर लेना है और आपके पास पैसे नहीं है तो भी आप आसानी से फोर व्हीलर ले सकते हैं। लेकिन यह आपको इलेक्ट्रिक फोर व्हीलर ही मिलेगी।

SBI दे रहा लोन

आप लोगों की जानकारी के लिए बता दे कि अब देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक SBI द्वारा आप लोगों को इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV Loan) खरीदने पर लोन दिया जा रहा है। यह लोन इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV Loan) की कीमत का 100% किया जाता है। इसका मतलब आपको इलेक्ट्रिक फोर व्हीलर खरीदने के लिए पैसों की जरूरत नहीं है बल्कि SBI के जरिए लोन के तहत भी आप इलेक्ट्रिक फोर व्हीलर खरीद सकते हैं।

कौन ले सकता है लोन

भारत का कोई भी 21 साल से लेकर 70 साल का नागरिक इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) खरीदने के लिए SBI से लोन के लिए आवेदन कर सकता है। आपको 3 साल से लेकर 8 साल तक की आसान किस्तों पर ये लोन (EV Loan) मिल जायेगा। इस लोन की खासियत है कि आपको SBI के द्वारा इस लोन पर सामान्य ऑटो लोन (Auto Loan) से 0.25% कम ब्याज पर लोन दिया जाता है। इसमें आप ऑनरोड़ कीमत का 90% लोन ले सकते है। जबकि कुछ खास मॉडल पर 100% लोन दिया जाता है।

कितना लोन और कितना ब्याज

SBI द्वारा सामान्य कार पर आपको 8.85% से 9.80% की ब्याज दर पर लोन दे रहा है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक फोर व्हीलर पर (EV Loan) आपको SBI 8.75% से 9.45% की ब्याज दर पर लोन दिया जा रहा है। अगर आप सरकारी कर्मचारी है और आपका सालाना न्यूनतम वेतन 3 लाख रुपये है तो बैंक आपको नेट मासिक आय का अधिकतम 48 गुना कार लोन (EV Loan) दे सकता है। खेतीबाड़ी से संबंधित व्यक्तियों को, जिनकी सालाना आय न्यूनतम 4 लाख रुपये है, कुल आमदनी का 3 गुना लोन मिल सकता है। बिजनेसमैन या प्राइवेट सेक्टर में काम करने वालों को ITR में ग्रॉस टैक्सेबल इनकम या नेट प्रॉफिट का 4 गुना लोन मिलता है।

लोन लेते समय रखें इन बातों का ध्यान

अगर आप सरकारी कर्मचारी या प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले हैं तो आपके पास पिछले 6 महीने की बैंक अकाउंट डिटेल होनी चाहिए। इसके अलावा आईडी प्रूफ, एड्रेस प्रूफ और पासपोर्ट साइज के दो फोटो होनी चाहिए। यह सभी नियम खेती-बड़ी करने वाले और बिजनेसमैन पर भी लागू होते हैं।