Saturday, July 27, 2024
Business

Petrol-Diesel Price Update : पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, टंकी फुल करवाने से पहले चेक करें लेटेस्ट रेट….

Petrol-Diesel Price Update : आज 23 feb शुक्रवार के दिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में लंबे समय बाद गिरावट दर्ज की गई है। पिछले कई दिनों से लगातार कच्चे तेल के दाम तेजी देखी जा रही थी। आज लंबे समय बाद पेट्रोल-डीजल के दाम में गिरावट देखने को मिला है। आज की बात करें तो आज कच्चा तेल जिसमें WTI क्रूड ऑयल 77.14 डॉलर प्रति बैरल और WTI ब्रेंट क्रूड ऑयल 81.03 डॉलर प्रति बैरल बिक रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव को देखते हुए भारत के पेट्रोल-डीजल सप्लाई करने वाली कंपनियों ने आज के पेट्रोल-डीजल के भाव जारी कर दिए हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में गिरावट आने से आज बिहार में पेट्रोल की कीमत (Petrol Price Today) में 14 पैसे गिरावट दर्ज की गई है. 14 पैसे की गिरावट के बाद आज पेट्रोल 109.23  रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं डीजल के किमत मे (Diesel Price Today) 13 पैसे की गिरावट दर्ज की गई है।

जिसके बाद डीजल 95.88 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. बिहार के अलावा आज आंध्रप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, पुडुचेरी, राजस्थान,  तेलंगाना और  उत्तराखंड में भी पेट्रोल और डीजल दाम में (Petrol and Diesel Prices Today) गिरावट दर्ज की गई है.

वही आज गुजरात, हरियाणा, गोवा, केरल, मणिपुर उड़ीसा, यूपी जैसे राज्यों में पेट्रोल डीजल के दाम में मामूली बढत दर्ज की गई है।

आपको बता दे की भारत में हर दिन सुबह 6:00 बजे पेट्रोल डीजल के नए दाम जारी किए जाते हैं। हालांकि 2017 से पहले पेट्रोल डीजल के नए दाम हर 15 दिन के बाद जारी किया जाता था। आपको बता दे की पेट्रोल डीजल के दाम एक्साईज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वेट और अन्य चीजें जोड़ने की वजह से और महंगी हो जाती है।

विभिन्न शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम-

दिल्ली

  • पेट्रोल- 96.72 रुपए
  • डीजल- 89.62 रुपए

मुंबई

  • पेट्रोल- 106.31 रुपए
  • डीजल- 94.27 रुपए

कोलकाता

  • पेट्रोल- 106.03 रुपए
  • डीजल- 92.76 रुपए

चेन्नई

  • पेट्रोल- 102.63 रुपए
  • डीजल- 94.24 रुपए

पटना

  • पेट्रोल- 109.24 रुपए
  • डीजल- 95.88 रुपए

लखनऊ

  • पेट्रोल- 97.67 रुपए
  • डीजल- 90.54 रुपए

नोएडा

  • पेट्रोल- 98.23 रुपए
  • डीजल- 99.45 रुपए

Aparna Roy

अपर्णा राय thebegusarai.in में 18 नवंबर 2023 से कार्यरत है. अपर्णा राय ने बनास्थली विद्यापीठ राजस्थान से अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. अपर्णा राय बतौर हिंदी कंटेंट राइटर 'वाइब्रेटिंग मीडिया प्राइवेट लिमिटेड' कंपनी में 1 साल तक काम किया है। इसके अलावा इन्होंने 'anant bharat.com', 'संभव संदेश' जैसे न्यू चैनल के लिए भी काम किया है। अपर्णा अपने करियर में लगभग सभी विषयों पर (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखती हैं.