Gold-Silver Price Today : आज इतना सस्ता हुआ सोना-चांदी, यहां चेक करें ताजा भाव…..

Gold-Silver Price Today: पिछले साल सोने के भाव (Gold-Silver Price Today) में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले साल सोना 64 हजार के पार तक पहुंच गया था। इस साल की बात करें तो इस साल के शुरुआत से ही सोने के भाव में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं देखी जा रही है। पिछले कुछ दिनों से सोने के भाव में लगातार मामूली उतार-चढ़ाव देखी जा रही है। आईए जानते हैं आज कितना है सोने-चाँदी का भाव।

110 रूपए सस्ता हुआ सोना

दिल्ली के सराफा बाजार में आज 23 फरवरी के दिन सोने और चांदी (Gold-Silver Price Today) के भाव जारी कर दिए गए हैं। आज सप्ताह के पांचवे दिन सोने के भाव में 110 रूपए की गिरावट दर्ज की गई है। जानिए आज कितना है सोने का भाव?

आज 23 Feb के दिन दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 62,880 रूपए है। वहीं कल यानी कि गुरूवार के दिन 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 62,990 रूपए था।

10 ग्राम 22 कैरेट सोने की बात करें तो आज इसका भाव 57,650 रुपए किलो है। वही कल इसका भाव 57,750 रुपए किलो था।

700 रूपए सस्ता हुआ चांदी

पिछले साल चांदी के भाव में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया। वहीं अगर इस साल की बात करें तो इस साल की शुरुआती से ही चांदी के भाव में भारी गिरावट दर्ज की गई। पिछले सप्ताह चांदी भी के भाव में गिरावट देखने को मिली थी.

आज की बात करें तो आज सप्ताह के पांचवे दिन चांदी 700 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले कुछ दिनों से सोने के भाव में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। आज चांदी 75,000 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। वहीं कल इसका भाव 75,700 रूपए प्रति किलो था।

विभिन्न शहरों में सोने के भाव-

पटना

  • 62,780 (24 कैरेट)
  • 57,540 (22 कैरेट)

दिल्ली

  • 62,880 (24 कैरेट)
  • 57,650 (22 कैरेट)

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़

  • 62,930 (24 कैरेट)
  • 57,600 (22 कैरेट)

नोएडा

  • 62,690 (24 कैरेट)
  • 57,780 (22 कैरेट)

मुंबई

  • 62,850 (24 कैरेट)
  • 57,680 (22 कैरेट)

कोलकता

  • 62,950 (24 कैरेट)
  • 57,810 (22 कैरेट)