Petrol-Diesel Price : क्या आपके शहर में भी बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम? यहां चेक करें नया रेट…

Petrol-Diesel Price : आज 5 Jan गुरूवार के दिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में हल्की उछाल दर्ज की गई है। पिछले कुछ महीने से कच्चे तेल के दाम में लगातार गिरावट देखी जा रही थी। वहीं नए साल की शुरुआत होते ही कच्चे तेल के दाम में हल्की उछाल आ गई है। आज अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल जिसमें WTI क्रूड ऑयल 73.06 डॉलर प्रति बैरल और WTI ब्रेंट क्रूड ऑयल 78.48 प्रति डॉलर बिक रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव को देखते हुए भारत के पेट्रोल-डीजल सप्लाई करने वाली कंपनियों ने आज के पेट्रोल-डीजल के भाव जारी कर दिए हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल हल्की बढ़ोतरी होने से आज हमारे देश में गुजरात, बिहार, छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं दूसरी और मध्य प्रदेश, उत्तर-प्रदेश, पश्चिम-बंगाल जैसे राज्यों में आज पेट्रोल डीजल के दाम में गिरावट दर्ज की गई है।

आपको बता दे की भारत में हर दिन सुबह 6:00 बजे पेट्रोल डीजल के नए दाम जारी किए जाते हैं। हालांकि 2017 से पहले पेट्रोल डीजल के नए दाम हर 15 दिन के बाद जारी किया जाता था। आपको बता दे की पेट्रोल डीजल के दाम एक्साईज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वेट और अन्य चीजें जोड़ने की वजह से और महंगी हो जाती है।

विभिन्न शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम-

दिल्ली

  • पेट्रोल- 96.72 रुपए
  • डीजल- 90.08 रुपए

मुंबई

  • पेट्रोल- 106.31 रुपए
  • डीजल- 94.27 रुपए

कोलकाता

  • पेट्रोल- 106.03 रुपए
  • डीजल- 92.76 रुपए

चेन्नई

  • पेट्रोल- 102.63 रुपए
  • डीजल- 94.24 रुपए

पटना

  • पेट्रोल- 107.24 रुपए
  • डीजल- 94.04 रुपए

नोएडा

  • पेट्रोल- 97 रुपए
  • डीजल- 90.14 रुपए

लखनऊ

  • पेट्रोल- 96.47 रुपए
  • डीजल- 89.66 रुपए