Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Begusarai News : बेगूसराय में भीषण ठंड के मद्देनज़र कक्षा 8 तक के विद्यालय 8 जनवरी तक बंद…

    January 5, 2026 3:45 pm

    पटना की बराबरी पर बेगूसराय! करोड़ों में पहुंची प्लॉट की कीमतें, ये इलाके बने रियल एस्टेट हॉटस्पॉट

    January 5, 2026 2:14 pm

    Begusarai News : बेगूसराय के टीचर खुद को TTE बताकर यात्रियों को लूट रहा था…फिर आगे जो हुआ

    January 5, 2026 12:47 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Business»SBI ग्राहक ध्यान दें! जल्द निकाल लें पूरा पैसा- सरकार ने रोका ट्रांजेक्शन….
    Business

    SBI ग्राहक ध्यान दें! जल्द निकाल लें पूरा पैसा- सरकार ने रोका ट्रांजेक्शन….

    Nitesh Kumar JhaBy Nitesh Kumar JhaAugust 15, 2024 7:19 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    SBI and PNB Bank Latest Update
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    SBI and PNB Bank Latest Update : देश में एसबीआई और पीएनबी को सबसे भरोसेमंद बैंकों में गिना जाता है। लेकिन कर्नाटक सरकार के आदेश ने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया है। दरअसल, प्रदेश सरकार की ओर से भारतीय स्टेट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक के साथ किए जा रहे सभी ट्रांजैक्शन को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया गया है। इन दोनों बैंकों पर इन दोनों बैंकों पर सरकारी धनों के दुरुपयोग का आरोप लगा है। आईए जानते हैं क्या पूरा मामला।

    कर्नाटक सरकार ने एक आदेश जारी किया है कि “राज्य सरकार के विभागों, सार्वजनिक उद्यमों, निगमों, स्थानीय निकायों, विश्वविद्यालयों और अन्य संस्थानों द्वारा भारतीय स्टेट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक में रखे गए खातों को तुरंत समाप्त कर दिया जाना चाहिए।

    इसके अतिरिक्त, इन बैंकों में कोई और जमा या निवेश नहीं किया जाना चाहिए।” यह आदेश ऐसे समय में आया है जब राज्य द्वारा संचालित कर्नाटक महर्षि वाल्मीकि अनुसूचित जनजाति विकास निगम लिमिटेड से जुड़े कथित धन हस्तांतरण घोटाले को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच रस्साकशी चल रही है।

    दरअसल, 26 मई को निगम के लेखा अधीक्षक चंद्रशेखर पी के द्वारा आत्महत्या करने और एक नोट छोड़ने के बाद निगम के 187 करोड़ रुपये बिना मंजूरी के ट्रांसफर कर दिए गए। कुल राशि में से 88.62 करोड़ रुपये आईटी कंपनियों और हैदराबाद स्थित एक सहकारी समिति के खातों में भेजे गए।

    आदेश में राज्य के वित्त विभाग ने कर्नाटक औद्योगिक क्षेत्र विकास बोर्ड के फंड से जुड़ी कथित धोखाधड़ी का उल्लेख किया है। आरोप है कि बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से पंजाब नेशनल बैंक के खातों से पैसे निकाले गए। सरकार ने कहा कि मामला अदालतों में लंबित है और कई करोड़ रुपये अभी भी वापस नहीं किए गए हैं।

    ऐसा ही मामला एसबीआई के साथ भी है। दरअसल कर्नाटक राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में धनराशि जमा की गई थी। उस पैसे को जाली डॉक्युमेंट्स के इस्तेमाल से एक प्राइवेट कंपनी के लिए ऋण के खिलाफ समायोजित किया गया था। यह मामला भी अदालत में लंबित है। आदेश में कहा गया है कि दोनों बैंकों के साथ खाते बंद करने और पैसे वापस लेने की प्रक्रिया सभी विभागों द्वारा 20 सितंबर तक पूरी की जानी चाहिए और उप सचिव को सूचित किया जाना चाहिए।

    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष ने विद्यालय में दिया कंप्यूटर सेट
    Next Article Stree 2 में Akshay Kumar ने किया कैमियो, वरुण धवन ने भी मचाया तहलका
    Nitesh Kumar Jha
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    नितेश कुमार झा पिछले 2.5 साल से thebegusarai.in से बतौर Editor के रूप में जुड़े हैं। इन्हें भारतीय राजनीति समेत एंटरटेनमेंट और बिजनेस से जुड़ी खबरों को लिखने में काफी दिलचस्पी है। इससे पहले वह असम से प्रकाशित अखबार दैनिक पूर्वोदय समेत कई मीडिया संस्थानों में काम किया। उनके लेख प्रभात खबर, दैनिक पूर्वोदय, पूर्वांचल प्रहरी और जनसत्ता जैसे अखबारों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। अभी नीतेश दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से MA मास मीडिया कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    क्या देश में महंगा होगा Domestic Gas Cylinder? सब्सिड फॉर्मूले में बदलाव! यहां पढ़ें-पूरी खबर…

    January 1, 2026 4:59 pm

    New year 2026: कल से देश में ये बडे़ बदलाव, हर घर और हर जेब पर पड़ेगा असर…जानिए क्य-क्या बदलेगा

    December 31, 2025 1:19 pm

    India 4th Largest Economy 2025 : जापान को पछाड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत

    December 31, 2025 10:55 am

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Gold-Silver Price : दुर्गा पूजा सबसे पहले सोना-चांदी के भाव में कमी, नया रेट जान खुशी से झूम उठेंगे…

    September 15, 2024 7:24 am
    Don't Miss
    Begusarai News

    Begusarai News : बेगूसराय में भीषण ठंड के मद्देनज़र कक्षा 8 तक के विद्यालय 8 जनवरी तक बंद…

    By सुमन सौरबJanuary 5, 2026 3:45 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में लगातार पड़ रही भीषण ठंड और तेजी से गिरते तापमान…

    पटना की बराबरी पर बेगूसराय! करोड़ों में पहुंची प्लॉट की कीमतें, ये इलाके बने रियल एस्टेट हॉटस्पॉट

    January 5, 2026 2:14 pm

    Begusarai News : बेगूसराय के टीचर खुद को TTE बताकर यात्रियों को लूट रहा था…फिर आगे जो हुआ

    January 5, 2026 12:47 pm

    Begusarai News : बेगूसराय-बरौनी से ट्रेन यात्रा करने वालों के लिए जरूरी सूचना..

    January 5, 2026 11:48 am
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.