Friday, July 26, 2024
Business

भारत बिना पैसे दिए यहाँ से तेल खरीदने की तैयारी में है, जानें- क्या है डील..क्यों होगा ऐसा?

डेस्क : दुनिया में किसी भी देश को ठीक से काम करने के लिए कई चीजों के लिए दूसरे देशों से समझौता करना पड़ता है। इसी कड़ी में भारत के साथ एक खास डील की जा रही है, जिससे भारत को भरपूर मात्रा में तेल की आपूर्ति होगी। इस देश का नाम वेनेजुएला है जिसके नाम पर तेल का अकूत भंडार छिपा हुआ है। वेनेजुएला लंबित लाभांश के बदले भारतीय तेल कंपनी ओएनजीसी विदेश लिमिटेड को तेल की आपूर्ति करेगा।

जानकारी के मुताबिक, भारत की प्रमुख तेल कंपनी ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) विदेश लिमिटेड अपने लाभांश के बदले दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला से तेल खरीदने के लिए बातचीत कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओएनजीसी का करीब 600 मिलियन डॉलर का डिविडेंड वेनेजुएला में फंसा हुआ है।

मामले से जुड़े दो लोगों ने कहा है कि ओएनजीसी अपने फंसे लाभांश के बदले वेनेजुएला से तेल खरीदने के लिए बातचीत कर रही है। अक्टूबर 2023 में वेनेजुएला सरकार और विपक्षी दलों के बीच समझौते के बाद अमेरिका द्वारा वेनेजुएला के तेल और गैस पर लगाए गए प्रतिबंधों को समाप्त करने के बाद ओएनजीसी और वेनेजुएला के बीच तेल खरीद को लेकर बातचीत संभव हो पाई है।

वेनेज़ुएला पर लगा हुआ था 2019 से तेल और गैस पर प्रतिबंध

वेनेजुएला के तेल और गैस पर 2019 से प्रतिबंध लगा हुआ था। प्रतिबंधों से पहले, वेनेजुएला भारत का पांचवां सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता था। वेनेज़ुएला के साथ तेल समझौता भारत के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत दुनिया का सबसे बड़ा तेल खरीदार है। भारत शुरू से कहता रहा है कि जहां से भी सस्ता तेल मिलेगा, वहां से तेल खरीदेगा। ऐसे में अगर लाभांश के बदले वेनेजुएला से तेल मिलेगा तो भारत का विदेशी मुद्रा भंडार भी बढ़ेगा।

Nitesh Kumar Jha

नितेश कुमार झा पिछले 2.5 साल से thebegusarai.in से बतौर Editor के रूप में जुड़े हैं। इन्हें भारतीय राजनीति समेत एंटरटेनमेंट और बिजनेस से जुड़ी खबरों को लिखने में काफी दिलचस्पी है। इससे पहले वह असम से प्रकाशित अखबार दैनिक पूर्वोदय समेत कई मीडिया संस्थानों में काम किया। उनके लेख प्रभात खबर, दैनिक पूर्वोदय, पूर्वांचल प्रहरी और जनसत्ता जैसे अखबारों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। अभी नीतेश दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से MA मास मीडिया कर रहे हैं।