Saturday, July 27, 2024
Business

Gas Cylinder Leak : गैस सिलेंडर लीक होने पर तुरंत करें ये काम, वरना हो सकता है हादसा…

Gas Cylinder Leak : कुछ साल पहले तक लोग चूल्हे पर खाना बनाते थे लेकिन अब समय बदल चुका है और लोग गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं। केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही पीएम उज्ज्वला योजना के तहत गरीब वर्ग के लोगों के पास भी गैस सिलेंडर पहुंच चुका है।

हम लोग आसानी से खाना बना सकते हैं और उन्हें चूल्हे की धुएं से परेशान भी नहीं होना पड़ेगा। लेकिन कई बार गलती से गैस सिलेंडर लीक हो जाता है तो बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अगर छोटी सी गलती पर ध्यान ना दिया जाए तो बड़ा हादसा हो सकता है। इसलिए आपको यह जानना जरूरी है कि अगर गैस सिलेंडर लीक हो तो आपको क्या करना चाहिए?

आपको इस बात का ध्यान रखना है कि अगर गैस की थोड़ी सी भी बदबू आ रही है तो समझ जाना चाहिए की गैस सिलेंडर लीक हो चुका है। ऐसी स्थिति में घर के सभी खिड़की और दरवाजे खोल देने चाहिए और लाइटर या माचिस नहीं जलाना चाहिए। इसके अलावा बच्चों को भी इन सब चीजों से दूर रखना चाहिए।

इसके अलावा अगर गैस सिलेंडर लीक हो रहा है तो सबसे पहले रेगुलेटर को बंद करें, क्योंकि इसके चालू रहने पर ही गैस लीक होती है। अगर फिर भी गैस लीक हो रही है तो रेगुलेटर को हटाकर गैस सिलेंडर पर सेफ्टी कैप लगा देनी चाहिए।

अगर आपके गैस सिलेंडर से गैस लीक हो रही है तो सबसे पहले एजेंसी और सिलेंडर डिलीवरी करने वाले को बताना चाहिए। यह जिम्मेदारी गैस एजेंसी की होती है कि वह आपको सिलेंडर बदलकर दे या नया सिलेंडर लगाकर दें।

अगर गैस सिलेंडर ज्यादा लीक हो रहा है तो आपको इसे तुरंत ही घर के बाहर रख देना चाहिए। इसको बाहर निकाल देने के बाद इसे सेफ्टी कैप लगा दें और इसे एजेंसी लेकर जाये। इसके अलावा लीक हो रहे गैस सिलेंडर को बच्चों की पहुँच से दूर रखना चाहिए।

Durga Partap

दुर्गा प्रताप पिछले 1 सालों से बतौर Editor में के रूप में thebegusarai.in से जुड़े। इन्हें बिजनेस, ऑटोमोबाइल्स और खेल जगत से जुड़ी खबरे को गहराई से लिखने में काफी दिलचस्पी है। पिछले 5 साल से वह कई समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में लगातार योगदान देते रहे हैं। दुर्गा ने MDSU से BCA की पढ़ाई पूरी की है।