Saturday, July 27, 2024
World

यहाँ पक्षियों का भी बनता है पासपोर्ट- इंसानों की तरह बुक होती हैं सीटें! जानें-

पासपोर्ट एक बेहद जरूरी दस्तावेज है। जब हम एक देश से किसी दूसरे देश में ट्रैवल करते हैं तो हमें वीजा और पासपोर्ट की जरूरत पड़ती है। आपने इंसानों के पास पोर्ट के बारे में तो सुना होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर पक्षियों का पासपोर्ट भी बनाया जाता है। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना।

इस जगह पर इंसानों के अलावा पक्षियों का भी पासपोर्ट बनाया जाता है। है ना अटपटी बात। लेकिन यह बात एकदम सच है। दुनिया में एक ऐसा देश भी है जहां इंसानों का ही नहीं बल्कि पक्षियों का भी पासपोर्ट बनाया जाता है। इतना ही नहीं यहां पक्षियों के लिए प्लेन की टिकट भी बुक होती है। तो चलिए जानते हैं कौन सा है वह देश।

इस देश में पक्षियों का भी बनता है पासपोर्ट

आपके भी मन में यह सवाल उठता होगा कि आखिर पक्षियों का पासपोर्ट किस देश में बनता है। हम आपको बता दें कि यह देश कोई और नहीं बल्कि संयुक्त अरब अमीरात है। यूएई के लोग पक्षी खास करके चील पालने के शौकीन होते हैं।

इसे फॉल्कन कहा जाता है। यहां के लोगों को चल पालने का बेहद शौक है। जब वह यात्रा करते हैं तो अपने साथ अपने पालतू चल को भी ले जाते हैं। जिसके लिए उन्हें पासपोर्ट की जरूरत होती है। चल के लिए बने पासपोर्ट को फॉल्कन पासपोर्ट कहते हैं। इस पासपोर्ट के होने के बाद ही चील प्लेन में सफर कर पाते हैं।

कितने सालों तक रहती है वैलिडिटी

जैसा कि हमने बताया कि यूएई (UAE) में पक्षी के यात्रा के लिए भी पासपोर्ट मांगे लिए जाते हैं। इसे फॉल्कन पासपोर्ट कहते हैं। यह पासपोर्ट 3 साल की अवधि के लिए बनाया जा सकता है।

Richa Jha

रिचा झा ने इंदिरा स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन से वर्ष 2021 में BAJM की डिग्री प्राप्त की है। एक साल वाइब्रेटिक मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में हिंदी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया है। कुछ समय पहले DNP न्यूज में भी बतौर हिंदी कंटेंट राइटर काम किया। इन्हें हिंदी कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है। अगस्त 2023 से ऋचा thebegusarai.in से जुड़ी। इन्हे लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट पॉलिटिक्स और खेल से जुड़ी खबरों को लिखने में रुझान है।