Solar AC : अब बिना बिजली चलेगा आपका AC, जानिए- कितने सोलर पैनलों की होगी जरूरत?

Solar AC : भयंकर गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है। वहीं, आने वाले मई, जून-जुलाई के महीने में गर्मियों का तापमान और भी ज्यादा बरपेगा। ऐसे में चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए कई लोग अपने घरों में कूलर और AC को लगा रहे हैं। लेकिन, सोचने वाली बात यह है कि AC का उपयोग करने पर घर में काफी बिजली का बिल (Electricity Bill) आता है।

जिससे से इसका बुरा असर हमारी जेब पर पड़ता है। वहीं, इन दिनों कई लोग अपने घरों में सोलर पैनल (Solar Panel) को इंस्टॉल करवा रहे हैं। ऐसे में अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि क्या हम अपने घरों में सोलर पैनल (Solar Panel) की सहायता से एसी को चला सकते हैं?

अगर हां,….तो एक AC को चलाने के लिए कितने सोलर पैनलों (Solar Panel) की जरूरत होगी। अगर आप इस बारे में जानना चाहते हैं। ऐसे में आज आप लोगों को इस आर्टिकल के माध्यम से इसी के बारे में विस्तार से बताएंगे आपको बता दें कि सोलर पैनल (Solar Panel) और बैटरी से AC को चलाया जा सकता है। Solar बैटरी से AC चलाने को ऑफ ग्रिड (off Grid) कहा जाता है। इसमें सौर ऊर्जा से बैटरी जब चार्ज हो जाती है। उसकी मदद से आप रात के समय AC को चला सकते हैं।

इसके अलावा जब बैटरी सिस्टम (Battery System) काम नहीं करेगा। उस वक्त आप AC का उपयोग नहीं कर सकते हैं। इसके अलावा जो ऑन ग्रिड सिस्टम (On Grid System) होता है। उसमें Panel सीधे AC से कनेक्ट रहता है। हालांकि, इसका इस्तेमाल करने के लिए inverter जैसी डिवाइस की जरूरत आपको होती है।

यह DC को AC एनर्जी में बदल देता है। गौर करने वाली बात है कि ऑन-ग्रिड एसी सिस्टम (On-Grid AC System) को लगाने के लिए आपको सरकार की मंजूरी लेनी जरूरी है। अगर आप 1.5 टन के AC को चलाना चाहते हैं। ऐसे में आपको कम से कम 10 सोलर पैनलों की जरूरत होगी। ध्यान रखें कि हर एक सोलर पैनल की क्षमता कम से कम 250 वाट की होनी चाहिए।