Friday, July 26, 2024
Business

Gas Connection : गैस कनेक्शन को कैसे करें ट्रांसफर? बस इन कागजातों की होगी जरूरत….

Gas Connection : अगर आप भी किसी एक शहर से दूसरे किसी शहर में रहने जा रहे हैं तो आपको जरूरी चीजों के साथ में अपने गैस कनेक्शन (Gas Connection) को भी ट्रांसफर करवाना होता है जो कि एक बहुत बड़ा काम है। लेकिन अगर आपके पास सही जानकारी ना हो तो।

लेकिन अगर आपको गैस कनेक्शन ट्रांसफर के नियम पता है तो यह काम बड़ी सी आसानी से कर सकते हैं। इसमें दो अलग-अलग नियम लागू होते है। अगर आप जिस शहर में रहते है उसी में कनेक्शन ट्रांसफर करना है तो अलग नियम है। अगर जिस शहर में रह रहे है उससे किसी दूसरे शहर में गैस कनेक्शन ट्रांसफर करना है तो इसके अलग नियम है।

अगर आप अपनी सुविधा के अनुसार घर बदलते है और नई गैस एजेंसी (Gas Agency) से कनेक्शन लेना चाहते है तो ये बड़ा ही आसान काम है। इसके लिए आपको सिलेंडर और रेगुलेटर वापस करने की जरूरत नहीं है।

एक शहर में ही कनेक्शन ट्रांसफर

अगर आप एक ही शहर में दूसरी जगह घर ले रहे है तो आपको गैस एजेंसी को इस बारे में बताना होगा। अगर आप ऑफलाइन ये काम कर रहे है तो आपको कुछ दस्तावेज लेकर गैस एजेंसी में जाना होगा। इन कागजातों की मदद से गैस डिस्ट्रिब्यूटर अपना रिकॉर्ड बदल देगा और नई गैस एजेंसी के हिसाब से कागज बना देगा।

लेकिन ये नियम तब तक लागू रहेगा जब तक आप डिस्ट्रीब्यूटर के इलाके में घर बदल रहे है। वो आपके नए घर का एड्रेस कागजातों में अपडेट कर देते है। थोड़ी सी परेशानी तब हो सकती है जब आप एक डिस्ट्रिब्यूटर के इलाके से दूसरे में जा रहे हों। इसके लिए आप निम्निलिखित कदम उठा सकते है….

  • इसके लिए आपको साथ में ओरिजिनल सब्सक्रिप्शन वाउचर लेकर जाना होगा और उस वाउचर की मदद से गैस डिस्ट्रीब्यूटर तक ट्रांसफर टर्मिनेशन वाउचर (TTV) बनाकर देगा और ये आपके नए एड्रेस के आधार पर होगा।
  • आपको उस नए इलाके में उस गैस एजेंसी से संपर्क करना है जिससे आपको गैस सिलेंडर (Gas Cylinder) लेना है। इस एजेंसी में आपको एड्रेस प्रूफ, टीटीवी और डोमेस्टिक गैस कंज्यूमर कार्ड यानी कि गैस पासबुक लेकर जाना होगा।
  • इसके आधार पर आपको डिस्ट्रीब्यूटर आपका ट्रांसफर सब्सक्रिप्शन वाउचर बना देगा। इसके बाद आपको नया उपभोक्ता नंबर मिल जायेगा।
  • ये सभी जानकारी आपकी DGCC बुक में अपडेट कर दी जाएगी।

ध्यान रखें, आप चूंकि एक ही शहर में अपना घर बदले रहे हैं, सिर्फ गैस एजेंसी बदल रहे हैं। इसलिए आपको सिलेंडर और रेगुलेटर जमा कराने की जरूरत नहीं होगी। ये सभी सामान आपको अपने साथ रखना होगा।

अगर दूसरे शहर में बदल रहे है घर

  • सबसे पहले आपको अपने गैस डिस्ट्रीब्यूटर को सिलेंडर और रेगुलेटर वापस कर देना है।
  • लेकिन अपना सब्सक्रिप्शन वाउचर और TSV लेना ना भूले। सिलेंडर और गैस बुकलेट भी जमा करना होगा।
  • इसके बाद गैस डिस्ट्रीब्यूटर आपको नया टर्मिनेशन वाउचर बनाकर देगा, जो आपके नाम से होगा। इस पर आपका वही एड्रेस होगा, जहां आप रह रहे है। सिलेंडर वापस करने के बाद आपको रिफंड राशि दे दी जाएगी।

अब आप इस टर्मिनेशन वाउचर के आधार पर नए इलाके की गैस एजेंसी से संपर्क करें। अब LPG गैस कनेक्शन की राशि जमा करें। अब आपको तुरंत LPG सिलेंडर और रेगुलेटर मिल जायेगा।

Durga Partap

दुर्गा प्रताप पिछले 1 सालों से बतौर Editor में के रूप में thebegusarai.in से जुड़े। इन्हें बिजनेस, ऑटोमोबाइल्स और खेल जगत से जुड़ी खबरे को गहराई से लिखने में काफी दिलचस्पी है। पिछले 5 साल से वह कई समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में लगातार योगदान देते रहे हैं। दुर्गा ने MDSU से BCA की पढ़ाई पूरी की है।